मुंगेली न्यूज़ - पीवीटीजी परिवारों के सर्वेक्षण हेतु प्रशिक्षण आयोजित : लोरमी विकासखंड के 02 हजार 112 परिवारों का मोबाइल ऐप से होगा सर्वे
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Apr 3, 2026 / Post views : 115
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
पीवीटीजी परिवारों के सर्वेक्षण हेतु प्रशिक्षण आयोजित
लोरमी विकासखंड के 02 हजार 112 परिवारों का मोबाइल ऐप से होगा सर्वे
पात्र हितग्राहियों को मिलेगा एंटाइटलमेंट कार्ड
मुंगेली, 03 अप्रैल 2026// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) परिवारों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। पीवीटीजी परिवारों के डेटा संकलन एवं एंटाइटलमेंट कार्ड सर्वेक्षण के लिए विकसित मोबाइल सर्वे ऐप के माध्यम से व्यापक सर्वे कार्य कराया जाएग।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि लोरमी विकासखंड अंतर्गत 41 पीवीटीजी बस्तियों के 02 हजार 112 से अधिक परिवारों का सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वेक्षण में पात्र पाए गए हितग्राहियों को एंटाइटलमेंट कार्ड प्रदान किया जाएगा। सर्वेक्षण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वेक्षण दलों का गठन किया गया है। इस संबंध में जनपद पंचायत लोरमी के सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य सर्वेक्षण दलों को मोबाइल ऐप के उपयोग, डेटा कैप्चर प्रक्रिया एवं पात्र हितग्राहियों की सही पहचान के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है, ताकि सर्वे कार्य पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके। प्रशिक्षण में वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग तथा जनपद पंचायत के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
सुजीत कुमार सिंह// फोटो
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन