Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ - ग्राम सारधा में आयुष्मान आरोग्य शिविर का हुआ आयोजन : टीबी उन्मूलन अभियान: ग्राम सारधा में आयुष्मान आरोग्य शिविर का हुआ आयोजन

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Apr 2, 2026 / Post views : 119

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

टीबी उन्मूलन अभियान: ग्राम सारधा में आयुष्मान आरोग्य शिविर का हुआ आयोजन

मुंगेली, 02 अप्रैल 2026// प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विकासखंड लोरमी के ग्राम सारधा में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ टीबी रोग की पहचान हेतु एक्स-रे एवं स्क्रीनिंग जांच की गई। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जिले को टीबी मुक्त बनाने के अभियान को और अधिक प्रभावी बनाना रहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि 24 मार्च से जिले के 149 हाई रिस्क गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन प्रारंभ किया गया है। इन शिविरों के माध्यम से टीबी के लक्षणों की पहचान कर बलगम जांच और पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से स्क्रीनिंग की जा रही है।

जिला टीबी अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जिले को तीन हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। वर्तमान में एक मशीन विकासखंड लोरमी में कार्यरत है, जबकि अन्य मशीनें लाइसेंस प्राप्त होने के बाद पथरिया एवं मुंगेली विकासखंड में भी सेवाएं देंगी। शिविर में विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, डायबिटीज से पीड़ित, धूम्रपान करने वाले, टीबी मरीजों के संपर्क में रहने वाले तथा कुपोषित व्यक्तियों की प्राथमिकता के आधार पर जांच की गई। उन्होंने कहा कि इस पहल से लक्षण रहित टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान संभव होगी, जिससे समय पर उपचार देकर जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी लोरमी डॉ. जी.एस. ठाकुर, अभिषेक तिवारी, शैलेन्द्र पांडे, अमित सिंह एवं धीरज रात्रे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

क्रमांक//04-15 सुजीत कुमार सिंह// फोटो 11

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement