देश नंबर 1 पंडरिया शक्कर कारखाना मे फर्जी बिल लगाकर कारखाना को खोखला : पंडरिया कारखाना मे फर्जी बिलिंग और सामान के वास्तविक मुल्य से कई गुना अधिक का बिल लगाकर कारखाना को खोखला किया जा रहा है।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Jun 5, 2025 / Post views : 1289
पंडरिया का सरदार वल्लभभाई पटेल शक्कर कारखाना आज गंभीर वित्तीय संकट और भ्रष्टाचार के चलते बंद होने की कगार पर है। सबसे बड़ी वजह—
फर्जी बिलिंग और सामान के मूल्य से कई गुना अधिक के बिल बनाकर कारखाना को आर्थिक रूप से खोखला करना।
हमारे पास जो प्रमाण हैं, उनमें से एक महत्वपूर्ण पत्र और बिल है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह कृत्य पूर्व स्टोर इंचार्ज के कार्यकाल में हुआ था। बिल में ₹2,45,854 की भारी-भरकम राशि का हेरफेर किया गया है,एसे और भी कई बिल है,और यह केवल एक उदाहरण है—ऐसे सैकड़ों फर्जी बिल कारखाने की फाइलों में मौजूद हैं।
इस मामले में अभी तक न ही किसी जिम्मेदार को सस्पेंड या दंडित किया गया। और फाइल को दबा दिया गया। केवल स्टोर इंचार्ज को बदल दिया गया, जिससे यह संदेह और गहरा हो जाता है कि पूरा कारखाना प्रबंधन ही इस गोरखधंधे में संलिप्त है।
आश्चर्य की बात यह है कि उसमें भी किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं किया गया है दर्शाता है कि कारखाने में निगरानी और जवाबदेही का पूर्णत: अभाव है।
वर्तमान स्थिति यह है कि:
किसानों को भुगतान नहीं हो रहा।
वहां काम कर रहे श्रमिकों कर्मचारियो को 5 माह हो गया वेतन नहीं मिला
शासन प्रशासन मौन क्यों है?
यह सवाल अब वहां काम कर रहे मजदूरों और किसानों का है। आखिर कब तक भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों को संरक्षण मिलता रहेगा? क्या इस कारखाने को जानबूझकर बंद करने की साजिश रची जा रही है?
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन