Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

Bilaspur News: बाइक सवार लुटेरों के हौसले बुलंद, बाजार जाते दंपती को ब : शहर में शाम होते ही झपटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग

Bilaspur News: बाइक सवार लुटेरों के हौसले बुलंद, बाजार जाते दंपती को बनाया निशाना

शहर में शाम होते ही झपटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार की देर शाम मोपेड सवार दंपती से व्यस्त इलाके में पर्स झपट लिया गया, जबकि घटना स्थल के आसपास कई प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।

BILASPUR NEWS. शहर में शाम होते ही झपटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार की देर शाम मोपेड सवार दंपती से व्यस्त इलाके में पर्स झपट लिया गया, जबकि घटना स्थल के आसपास कई प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।

सिविल लाइन क्षेत्र के अजय नगर निवासी किराना व्यापारी राजीव कटकार अपनी पत्नी यशु कटकार के साथ मोपेड से बाजार जा रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे भाजपा कार्यालय के पास बाइक सवार दो युवकों ने पहले उनका पीछा किया और फिर महिला के कंधे से पर्स झपटकर फरार हो गए।

हैरानी की बात यह रही कि घटना के समय सड़क पर आवागमन बना हुआ था, इसके बावजूद बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर गलियों में ओझल हो गए। पीड़िता के पर्स में नकदी, मोबाइल और आधार कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज थे।

घटना के बाद पुलिस ने संभावित रास्तों पर नाकाबंदी कर तलाश अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस अब अलग-अलग संस्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर झपटमारों की पहचान में जुटी हुई है।

लगातार हो रही झपटमारी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। नागरिकों का कहना है कि शाम के समय पुलिस गश्त न के बराबर रहती है, जिससे बाइक सवार बदमाश आसानी से वारदात कर फरार हो जाते हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Vikky Kashyap

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement