लोरमी न्यूज़- हिन्दु धर्म वसुधैव-कुटुम्बकम और सर्वे भवन्तु सुखिनः का मू : हिन्दु धर्म वसुधैव-कुटुम्बकम और सर्वे भवन्तु सुखिनः का मूल स्रोत-हिमान्शु महाराज
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Jan 6, 2026 / Post views : 209
हिन्दु धर्म वसुधैव-कुटुम्बकम और सर्वे भवन्तु सुखिनः का मूल स्रोत-हिमान्शु महाराज
लोरमी-मानस ग्राम सारधा मे आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन के मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित करते हुए शिक्षाविद साहित्यकार भागवताचार्य व राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी हिमान्शु महाराज ने हिन्दू धर्म को विश्व का सबसे प्राचीन,सार्वकालिक सार्वभौमिक और समसामयिक तथा सनातनी है।वसुधैव-कुटुम्बकम और सर्वे भवन्तु सुखिनः इसका मूल स्रोत है।वर्तमान वैश्विक परिदृश्य मे हिन्दूओ को सजग रहने आवश्यकता बतलाते हुए डाक्टर तिवारी ने भारत की प्राचीन सभ्यता संस्कृति और परम्पराओ के संरक्षण व संवर्धन पर ध्यान देने का आग्रह करते हुए भगवान श्रीराम के विभिन्न प्रसंगो पर प्रकाशडाला।।भारत की एकता व अखण्डता के लिए हिन्दूओ की एकता को आवश्यक बतलाया। कुटुम्ब प्रबोधन के जिला संयोजक श्री पोषण साहू ने प्रमुख वक्ता के रूप मे हिन्दूओ के लिए आत्मबल,सामाजिक समरसता ,कुटुम्ब प्रबोधन,पर्यावरण संरक्षण व नागरिक कर्तव्यो पर व्याख्यान दिए।सभा की अध्यक्षता झझपुरी की सरपंच श्रीमती भुनेश्वरी साहू ने की।भागवत प्रवक्ता मुकेश दास वैष्णव मानस प्रवक्ता श्रीमती हेमलता वैष्णव जिलापंचायत सदस्य श्रीमती समुन्द सिन्द्राम सालिक केशरवानी रामनिवास साहू दयाराम साहू एवम सालिक राजपूत जी ने भी संबोधित किया।संचालन जितेंद्र कुमार वैष्णव ने किया।उक्त अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियो भारतीय कला व सनातन संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया।समस्त अतिथियो सहित सारधा महरपुर सर इपतेरा राम्हेपुर झिरवन व धौराभाठ से पधारे समाज प्रमुख द्वारिका राजपूत मनहरण कश्यप खडानन कश्यप अभिजीत तिवारी अशोक वैष्णव दिलेश्वर ध्रुव राकेश सिंह नरेन्द्र राठौर कुमेदी यादव रामप्रताप राजपूत सुशील गंधर्व गणेश साहू पारस साहू ओंकार सिंह जी का शाल व श्रीफल से सम्मान किया गया।कार्यक्रम मे उपस्थित लगभग एक हजार महिला व पुरूषो ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ व भारत माता की आरती तत्पश्चात विशाल भंडारे मे भोजन प्रसाद प्राप्त किया।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन