Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

दोपहर 03 बजे तक दोनो विकासखंड में 74.34 प्रतिशत मतदान, कवर्धा 73.41 : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन : पहले चरण के निर्वाचन में विकासखंड कवर्धा और सहसपुर लोहारा के मतदाताओं में भारी उत्साह

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Feb 17, 2025 / Post views : 282

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन : पहले चरण के निर्वाचन में विकासखंड कवर्धा और सहसपुर लोहारा के मतदाताओं में भारी उत्साह

दोपहर 03 बजे तक दोनो विकासखंड में 74.34 प्रतिशत मतदान, कवर्धा 73.41 और सहसपुर लोहारा 75.39 प्रतिशत मतदान

जिले के पहले चरण के निर्वाचन में 1 लाख 94 हजार 216 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, पुरूष 91 हजार 699 और महिला मतदाता 1 लाख 02 हजार 516 और 01 तृतीय लिंग शामिल

कवर्धा, 17 फरवरी 2025। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कबीरधाम जिले के दो विकासखंड कवर्धा और सहसपुर लोहारा में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 17 फरवरी को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग संपन्न हुआ। कबीरधाम जिले के विकासखंड कवर्धा और सहसपुर लोहारा में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच के चुनाव के लिए बुजुर्ग, दिव्यांग, महिला एवं युवा मतदाताओं में उत्साह देखा गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल के मार्गदर्शन में जिले के दोनो विकासखंड में दोपहर 03 बजे तक 74.34 प्रतिशत मतदान हुआ। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के पहले चरण के निर्वाचन में विकासखंड कवर्धा और सहसपुर लोहारा के मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। कवर्धा विकासखण्ड का मतदान प्रतिशत 73.41 प्रतिशत, पुरुष 68.15 प्रतिशत, महिला 78.76 प्रतिशत, सहसपुर लोहारा विकासखण्ड का मतदान प्रतिशत 75.39 प्रतिशत पुरुष 72.43 प्रतिशत, महिला 78.53 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले पहले चरण के निर्वाचन में कुल 1 लाख 94 हजार 216 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरूष 91 हजार 699 और महिला मतदाता 1 लाख 02 हजार 516 और 01 तृतीय लिंग शामिल है। कवर्धा विकासखंड में कुल 01 लाख 02 हजार 346 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरूष 47 हजार 871 और महिला मतदाता 54 हजार 475 शामिल है। सहसपुर लोहारा में कुल 91 हजार 870 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरूष 43 हजार 828, महिला मतदाता 48 हजार 41 और तृतीय लिंग के 01 मतदाता शामिल है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि सुबह 09 बजे की स्थिति में कवर्धा विकासखण्ड का मतदान प्रतिशत 16.15 प्रतिशत, पुरुष 16.40 प्रतिशत, महिला 15.09 प्रतिशत, सहसपुर लोहारा विकासखण्ड का मतदान प्रतिशत 15.12 प्रतिशत पुरुष 15.41 प्रतिशत, महिला 14.82 प्रतिशत मतदान हुआ। 11 बजे की स्थिति में कवर्धा विकासखण्ड का मतदान प्रतिशत 32.34 प्रतिशत, पुरुष 33.20 प्रतिशत, महिला-31.46 प्रतिशत, सहसपुर लोहारा विकासखण्ड का मतदान प्रतिशत 34.58 प्रतिशत पुरुष 33. 42 प्रतिशत, महिला 35.73 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों विकासखंड का मतदान प्रतिशत 33.39 प्रतिशत रहा। दोपहर 01 बजे की स्थिति में कवर्धा विकासखण्ड का मतदान प्रतिशत 53.84 प्रतिशत, पुरुष 54.22 प्रतिशत, महिला 53.46 प्रतिशत, सहसपुर लोहारा विकासखण्ड का मतदान प्रतिशत 55.74 प्रतिशत पुरुष 52.24 प्रतिशत, महिला 59.22 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों विकासखंड का मतदान प्रतिशत 54.73 प्रतिशत रहा। दोपहर 03 बजे की स्थिति में कवर्धा विकासखण्ड का मतदान प्रतिशत 73.41 प्रतिशत, पुरुष 68.15 प्रतिशत, महिला 78.76 प्रतिशत, सहसपुर लोहारा विकासखण्ड का मतदान प्रतिशत 75.39 प्रतिशत पुरुष 72.43 प्रतिशत, महिला 78.53 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों विकासखंड का मतदान प्रतिशत 74.34 प्रतिशत रहा। रिपोर्ट आने तक कवर्धा एवं सहसपुर लोहारा विकासखण्ड क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में मतदान चल रहा है। लाइन लगी गई है, पर परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया है। निर्धारित 3 बजे तक अंदर आने वाले सभी मतदाताओं को मतदान कराया जा रहा है। इसके बाद अंतिम रिपोर्ट मतदान की देर रात तक आने की संभवना है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement