Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - कोटपा-2003 के तहत काटे गए 30 चालान : कलेक्टर गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में तम्बाकू नियंत्रण की हुई बैठक

कलेक्टर गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में तम्बाकू नियंत्रण की हुई बैठक

कोटपा-2003 के तहत काटे गए 30 चालान

कवर्धा, 18 फरवरी 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में तम्बाकू नियंत्रण संबंधी गतिविधियों की समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी विभागों को समन्वित प्रयासों के साथ तम्बाकू नियंत्रण संबंधी कार्यों को निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए, ताकि जिले को तम्बाकू मुक्त बनाने की दिशा में ठोस परिणाम प्राप्त हो सकें।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. तुरे ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं तम्बाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। जिला नोडल अधिकारी (एनटीसीपी) डॉ. रोशनी पटेल ने राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के उद्देश्यों, कोटपा अधिनियम-2003 के प्रावधानों तथा तम्बाकू मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अनुपमा तिवारी ने विभिन्न विभागों के समन्वय से संचालित गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। कोटपा-2003 के नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कवर्धा शहरी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। जिला चिकित्सालय के सामने संचालित पान दुकानों, किराना स्टोर्स, थोक विक्रेताओं एवं शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में स्थित दुकानों की जांच की गई। इस दौरान धारा 04 एवं 06 के तहत कुल 30 चालान काटे गए।

अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही दुकानदारों एवं आम नागरिकों को तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया तथा कोटपा-2003 के नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई। संबंधित धाराओं की जानकारी वाले पाम्पलेट्स भी वितरित किए गए। प्राथमिक शाला खजरी में विद्यार्थियों को तम्बाकू के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व जिला नोडल अधिकारी, एनटीसीपी डॉ. रोशनी पटेल एवं श्री देवेन्द्र ध्रुव ने किया। दल में श्रम विभाग, पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement