Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - मानवता की सेवा में रेडक्रॉस की भूमिका अहम : डॉ. सियाराम : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, May 9, 2025 / Post views : 160

मानवता की सेवा में रेडक्रॉस की भूमिका अहम : डॉ. सियाराम साहू

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न

कवर्धा, 09 मई 2025। कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुधा देवी नर्सिंग कॉलेज कवर्धा में व्याख्यान, संगोष्ठी, पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से मानवता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत रेडक्रॉस सोसाइटी के संस्थापक जान हेनरी डूनाट की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सियाराम साहू, चेयरमैन भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, डॉ. बी.एल. राज, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व सचिव रेडक्रॉस सोसायटी, श्री बालाराम साहू, राज्य प्रतिनिधि तथा श्रीमती शीजा, प्रभारी प्राचार्य उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि डॉ. साहू ने कहा कि विश्व रेडक्रॉस दिवस हर वर्ष 8 मई को मनाया जाता है, जो मानवता, करुणा और सेवा की भावना का प्रतीक है। रेडक्रॉस आपदा, युद्ध, महामारी और संकट की घड़ी में पीड़ितों के लिए आशा की किरण बनती है। उन्होंने कहा कि “जो मानव, मानव के काम आए वही सच्ची सेवा है। डॉ. साहू ने रेडक्रॉस के सेवा कार्यों के प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की। सीएमएचओ डॉ. बी.एल. राज ने कहा कि रेडक्रॉस दिवस सेवा, साहस और मानवता का प्रतीक है। हेनरी डूनाट द्वारा आरंभ यह आंदोलन आज भी लाखों लोगों को राहत पहुंचा रहा है। उन्होंने युवाओं से निस्वार्थ सेवा भावना के साथ जरूरतमंदों की सहायता करने का आह्वान किया।

राज्य प्रतिनिधि श्री बालाराम साहू ने रेडक्रॉस महासचिव द्वारा दिए गए संदेश का वाचन किया और जिले में आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रमों, रक्तदान शिविरों, फर्स्ट एड प्रशिक्षण और यूथ रेडक्रॉस गठन की जानकारी दी। कार्यक्रम में नर्सिंग छात्राओं द्वारा पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिताओं में भाग लेकर रेडक्रॉस के सिद्धांतों को सृजनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में हब्सा, समीक्षा, पूर्वी देवांगन, मीना यादव, हेमिन साहू, दानेश्वरी साहू, लक्ष्मी साहू, श्रुति पांडे, मंजू बघेल और हिमानी ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में अंजली गुप्ता, रामेश्वरी साहू, करुणा सिन्हा, अन्यना लांजी, जीतेश्वरी साहू, हर्षिता साहू, लुभानी साहू, किरण लांजी, पूजा साहू और लिसा साहू ने भागीदारी की। संगोष्ठी में सजल देवांगन, खुशबू और जागृति साहू ने अपने विचार साझा किए।

प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार और अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्राओं ने संगोष्ठी में मानवता को जीवित रखने के लिए सेवा, सहानुभूति और सहयोग की भावना से सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य श्रीमती शीजा, अमृता हियाल, तरुण खूंटे, पूर्णिमा देवांगन, आभा ठाकुर, सरिता पैकरा, अर्चना खरसन, जी. वनीता, बीरेंद्र बंजारे, शिव ठाकुर सहित नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement