Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ - जिले की 367 ग्राम पंचायतों में एक साथ आयोजित हुआ रोजगा : मनरेगा, आजीविका एवं जल संरक्षण योजनाओं से ग्रामीणों को किया गया जागरूक

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Jan 7, 2026 / Post views : 193

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

जिले की 367 ग्राम पंचायतों में एक साथ आयोजित हुआ रोजगार दिवस

मनरेगा, आजीविका एवं जल संरक्षण योजनाओं से ग्रामीणों को किया गया जागरूक

मुंगेली, 07 जनवरी 2025// महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत प्रतिमाह की 07 तारीख को रोजगार दिवस आयोजित किए जाने के प्रावधान के तहत आज जिले की सभी 367 ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, अभियानों एवं मनरेगा के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही रोजगार दिवस के दौरान ग्रामीणों को “वीबी-जी राम जी योजना” के प्रावधानों से अवगत कराया गया। योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों का रोजगार, साप्ताहिक मजदूरी भुगतान तथा ग्रामीण विकास को गति देने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। इस मिशन को विकसित भारत-2047 के लक्ष्य से जोड़ते हुए जल संरक्षण, सिंचाई, भूजल पुनर्भरण, वाटरशेड विकास एवं वनीकरण जैसे कार्यों पर विशेष जोर दिया गया।

इसके साथ ही रोजगार दिवस में आजीविका डबरी निर्माण से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई, जिससे किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सके और उनकी आय एवं आजीविका में वृद्धि हो। मनरेगा के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में चस्पा किए गए क्यूआर कोड के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई तथा उन्हें स्कैन कर पंचायत में योजना के तहत कराए गए निर्माण कार्यों की पारदर्शी जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान “मोर गांव मोर पानी” अभियान के तहत गांवों में जल के समुचित उपयोग, जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इसके अलावा मनरेगा के अंतर्गत कार्य की मांग, जॉब कार्ड का अद्यतन तथा मौके पर ही शिकायतों का निराकरण भी किया गया। रोजगार दिवस के आयोजन से जिले में रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन एवं जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों में सकारात्मक जागरूकता देखने को मिली।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि, रोजगार दिवस के माध्यम से शासन की योजनाओं को सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है। वीबी-जी राम जी योजना के तहत अधिक रोजगार के अवसर, समय पर मजदूरी भुगतान और जल संरक्षण जैसे कार्यों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यह पहल विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं सीईओ जिला पंचायत श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि, मनरेगा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि आजीविका संवर्धन और सतत ग्रामीण विकास का सशक्त साधन है। आजीविका डबरी, मोर गांव मोर पानी अभियान एवं क्यूआर कोड जैसी पहलों से पारदर्शिता बढ़ेगी और ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement