Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: महिला एवं बाल विकास विभाग मिशन वात्सल्य: ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को दे रहे मजबूती

Admin / Thu, Dec 5, 2024 / Post views : 132

महिला एवं बाल विकास विभाग मिशन वात्सल्य: ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को दे रहे मजबूती

बाल विवाह कराने पर होगी कठोर सजा, 1 लाख तक का जुर्माना

Lok seva News 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा, 5 दिसम्बर 2024। महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल्य की टीम बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही है। बोड़ला विकासखंड के विभिन्न गांवों, धान संग्रहण केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर लोगों को बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों और इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशन और जिला कार्यक्रम अधिकारी आनंद तिवारी के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी सत्यनारायण राठौर के नेतृत्व में इस अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। जागरूकता टीम द्वारा बताया गया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत, वर की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और वधू की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। इसके उल्लंघन पर दोषी को 2 वर्ष तक की कठोर कारावास या 1 लाख रुपये तक का जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं। यह भी बताया गया कि बाल विवाह में मदद करने वाले व्यक्तियों पर भी समान दंड का प्रावधान है। बाल विवाह बालिका और समाज के लिए बहुत गंभीर माना गया है। अभियान के दौरान यह बताया गया कि बाल विवाह न केवल बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन करता है, बल्कि उनके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को भी बाधित करता है। इसे समाप्त करने के लिए समाज, कानून और प्रशासनिक प्रयासों के साथ-साथ लोगों को इस कुप्रथा के दुष्परिणामों को समझाना बेहद जरूरी है।

बाल विवाह मुक्त भारत और छत्तीसगढ़ अभियान

भारत के प्रधानमंत्री ने 27 नवंबर 2024 को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने 10 मार्च 2024 को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को प्रोत्साहन दिया।

ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान

मिशन वात्सल्य के तहत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 टीम द्वारा गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों, संस्थानों और समुदायों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी सत्यनारायण राठौर के साथ, राजाराम चंद्रवंशी, विभा बक्शी, अविनाश ठाकुर, सुरेश साहू, परमेश्वरी धुर्वे और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान में स्थानीय नागरिकों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों और बोड़ला नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति सराहनीय रही। समाचार क्रमांक/ 1351-गुलाब कुमार फ़ोटो

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement