जांजगीर चाम्पा -जावलपुर बलौदा में रोजगार एवं आजीविका ऋण मेला का हुआ आय : आजीविका गतिविधियों से सशक्त हो रहीं महिलाएं, आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर - कलेक्टर श्री महोबे
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Dec 26, 2025 / Post views : 135
समाचार
जावलपुर बलौदा में रोजगार एवं आजीविका ऋण मेला का हुआ आयोजन
आजीविका गतिविधियों से सशक्त हो रहीं महिलाएं, आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर - कलेक्टर श्री महोबे
ऋण मेले में लगभग 15 करोड़ 48 लाख रुपए से अधिक की ऋण राशि स्वीकृत
रोजगार मेला में विभिन्न पदों पर 10 युवाओं का हुआ चयन
07 जनवरी को सद्भावना भवन पामगढ़ में आयोजित होगा रोजगार एवं आजीविका ऋण मेला
जांजगीर-चांपा 26 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देश के परिपालन में जिले में आजीविका सशक्तिकरण एवं रोजगार सृजन कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में आजीविका ऋण मेला एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज जनपद पंचायत बलौदा के समरसत्ता भवन जावलपुर में रोजगार एवं आजीविका ऋण मेला का आयोजन किया गया। आजीविका ऋण मेला में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 408 ऋण प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिनके माध्यम से 15 करोड़ 48 लाख रुपये की ऋण राशि स्वीकृत की गई है। इस दौरान विभिन्न विभाग अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सामग्री वितरित की गई।
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने संबोधित करते हुए कहा कि उद्यमिता न केवल स्वयं की आजीविका का साधन बनती है, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करती है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे आजीविका गतिविधियों से जुड़कर अपना व्यवसाय प्रारंभ करें तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लें। उन्होंने यह भी कहा कि बिहान योजना से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर हो रहीं है। महिलाएं आजीविका ऋण का उपयोग कर अपने उद्यम को आगे बढ़ाएं और निरंतर प्रगति करें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे ने कहा कि जिले में स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आजीविका गतिविधियों के लिए शीघ्र ऋण सुविध
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन