Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी, तभी हमारा समाज प्रगति करेगा - कलेक्टर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Mar 7, 2025 / Post views : 232

जिला जनसंपर्क विभाग मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी, तभी हमारा समाज प्रगति करेगा - कलेक्टर

महिलाओं की सहनशक्ति और त्याग समाज की सबसे बड़ी ताकत - एसपी

महिला सम्मेलन आयोजित, सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

मुंगेली, 07 मार्च 2025// अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय स्थित सतनाम भवन में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण पर जोर देेते हुए समानता और समाज में महिलाओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 35 महिलाओं को सम्मानित किया गया। 03 महिलाओं की गोदभराई एवं 03 बच्चों को अन्नप्राशन कराकर सुपोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी, तभी हमारा समाज प्रगति करेगा। हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार की रीढ़ होती हैं और उनकी भागीदारी समाज को मजबूत बनाती है। पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हुए कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं और उन्हें अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने महिलाओं की सहनशक्ति और त्याग को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताया।

महिलाओं को सशक्त बनाने आर्थिक स्वतंत्रता जरूरी - जिला पंचायत सीईओ

जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आर्थिक स्वतंत्रता जरूरी है। उन्होंने महतारी वंदन योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और उनका सामाजिक सम्मान बढ़ रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा, महिलाओं को अपनी मेहनत और क्षमता के दम पर अपनी पहचान बनानी होगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के 02 लाख 12 हजार 708 महिलाएं महतारी वंदन योजना से लाभांवित हो रही हैं। योजना की 13वीं किश्त कल 08 मार्च को जारी होगी। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं उपस्थित रहीं।

क्रमांक//03-17// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर// फोटो 01 से 04

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement