Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: योग न केवल शरीर और मन को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह पूरे विश्व को शांति और सद्भावना का संदेश भी देता है-कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

Admin / Fri, Jun 21, 2024 / Post views : 144

योग न केवल शरीर और मन को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह पूरे विश्व को शांति और सद्भावना का संदेश भी देता है-कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन


जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

लोक सेवा न्यूज़ 24 सवांददाता


कवर्धा, 21 जून 2024। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 को जिला मुख्यालय कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान के डोम में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। योगाभ्यास कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के तैल्यचित्र में दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन सहित जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्वामी विवेकानंद एकेडमी के खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। योग कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने निर्धारित समय 6.30 बजे से योगासन के सभी आसन, कपालभारती, प्राणायाम, ध्यान, संकल्प आदि का अभ्यास कराया। जिला मुख्यालय सहित विकासखण्ड एवं नगरीय निकाय, जनपद पंचायत स्तर पर योग दिवस का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि ऋषि मुनियों ने आदिकाल से योग को बहुत बड़ा महत्व दिया है। पूर्व में जब चिकित्सा की सुविधा नहीं थी तब योग के माध्यम से हमारा शरीर स्वस्थ्य रहे इसके लिए कार्य किया जाता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग को वैश्विक मंच पर विशेष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में पहल करके 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करवाया। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि योग न केवल शरीर और मन को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह पूरे विश्व को शांति और सद्भावना का संदेश भी देता है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योगाभ्यास करने का आग्रह किया है ताकि वे बेहतर स्वास्थ्य और सुखमय जीवन का आनंद ले सकें। उन्होंने कहा कि योग, जो प्राचीन भारतीय परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, शरीर और मन को संतुलित करने के लिए आसनों, प्राणायाम और ध्यान का समन्वय करता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, दुनियाभर में योग सत्रों, कार्यशालाओं और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिसमें लाखों लोग भाग लेते हैं। जनप्रतिनिधि, अधिकारी सहित जिले के गणमान्य नागरिकों ने किया योगा अभ्यास पीजी कॉलेज मैदान के डोम में आयोजित जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्री सियाराम साहू, श्री मोतिराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, कवर्धा जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्रणी दिनेश चंद्रवशी, उपाध्यक्ष श्री बीरेन्द्र साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, श्री तुकाराम चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री श्रीकांत उपाध्याय, श्री रामबिलास चंद्रवंशी, पार्षद श्री रिंकेश वैष्णव, श्री मनिराम साहू, श्री खिलेश्वर साहू, श्री सुनील दोशी, श्री सनत साहू, श्री रघुनाथ योगी, श्री अजय ठाकुर सहित कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार सहित जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्वामी विवेकानंद एकेडमी के खिलाड़ियों ने योगा अभ्यास किया।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement