Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

10.940 किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त : कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई – दो शातिर अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Feb 8, 2025 / Post views : 338

थाना - चिल्फी, जिला कबीरधाम

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई – दो शातिर अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

10.940 किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन एवं श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा श्री पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर, एसडीओपी कवर्धा एवं श्री उमाशंकर राठौर, थाना प्रभारी चिल्फी के नेतृत्व में चिल्फी पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10.940 किलोग्राम गांजा, एक टीव्हीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल सहित कुल ₹1,70,000 का माल जप्त किया।

गिरफ्तार आरोपी

1. शाहिद शा पिता महबूब शा (उम्र 34 वर्ष), निवासी रामनगर पाठक वार्ड, नरसिंहपुर (म.प्र.)

2. मोनिश खान पिता रियाज खान (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम छिंडी तामिया, छिंदवाड़ा (म.प्र.)

प्रदेश में नशे के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सतर्कता बढ़ाने एवं सूचना संकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में दिनांक 06.02.2025 को थाना चिल्फी पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि एक काले-नीले रंग की टीव्हीएस मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति गांजा लेकर जबलपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी चिल्फी को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में डीएसपी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर एवं थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक उमाशंकर राठौर के नेतृत्व में NH-30 आबकारी चेक पोस्ट के पास पुलिस टीम ने बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की।

जांच के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के दो संदिग्ध व्यक्ति टीव्हीएस मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपना नाम –

1. शाहिद शा पिता महबूब शा (उम्र 34 वर्ष), निवासी रामनगर पाठक वार्ड, नरसिंहपुर (म.प्र.)

2. मोनिश खान पिता रियाज खान (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम छिंडी तामिया, छिंदवाड़ा (म.प्र.)

बताया।

पुलिस द्वारा जब मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई, तो बीच में रखे हरे रंग के बैग में दो पैकेट में टेप से लिपटा हुआ 10.940 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ। साथ ही, आरोपियों के पास से एक टीव्हीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल फोन भी जप्त किए गए।

आरोपियों के विरुद्ध थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 06/25, धारा 20(ख)(ii)(ख) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। विवेचना उपरांत आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

बरामद संपत्ति

1. गांजा - 10.940 किलोग्राम

2. मोटरसाइकिल (टीव्हीएस स्टार सिटी) - ₹1,20,000

3. दो मोबाइल फोन - ₹50,000

4. कुल बरामद संपत्ति - ₹1,70,000

इस कार्रवाई में निरीक्षक उमाशंकर राठौर, सउनि बीरबल साहू, आरक्षक जितेन्द्र चंद्रवंशी, पप्पू पनागर, अमन वाहने, संतोष साहू एवं पंकज यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के अवैध व्यापार एवं अपराधियों की गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे से मुक्त किया जा सके।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement