Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - वाहनों को अब सीधे न्यायालय में किया जाएगा पेश : मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट को अब चेतावनी नहीं, सीधा कोर्ट – बुलेट का शोर पड़ेगा 15 हज़ार से भारी

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, May 2, 2025 / Post views : 643

जिला कबीरधाम

दिनांक 02.05.2025

मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट को अब चेतावनी नहीं, सीधा कोर्ट – बुलेट का शोर पड़ेगा 15 हज़ार से भारी

समझाइश और अपील के बाद भी नहीं सुधरने वाले वाहनों को अब सीधे न्यायालय में किया जाएगा पेश

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में कबीरधाम पुलिस की सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन के प्रति ज़िम्मेदारी में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कवर्धा श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में, जिले में मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई जारी है। इन वाहनों द्वारा उत्पन्न तेज आवाजों के कारण ध्वनि प्रदूषण, सड़क सुरक्षा को खतरा और सार्वजनिक शांति भंग हो रही है।

दिनांक 18.04.2025 को कवर्धा शहर में यातायात पुलिस और कवर्धा थाना की टीम द्वारा बेतरतीब और सड़क पर खड़े वाहनों पर कार्यवाही के दौरान एक मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट वाहन को भी नाबालिग द्वारा चलाते हुए पकड़ा गया था। जांच में सामने आया कि—

- बुलेट वाहन में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था, जिससे तेज और कर्कश ध्वनि उत्पन्न हो रही थी,

- वाहन में नंबर प्लेट पर पंजीकरण अंकित नहीं था,

- और वाहन चालक एक नाबालिग था।

वाहन हरमीत सिंह बग्गा, पिता निर्मल सिंह बग्गा, निवासी कवर्धा का था, जिसे तुरंत जब्त कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वाहन स्वामी दिनांक 30.04.2025 को माननीय न्यायालय में उपस्थित हुआ। माननीय न्यायालय द्वारा बुलेट वाहन स्वामी के ऊपर ₹15,500 का जुर्माना लगाया गया, जिसे वाहन स्वामी द्वारा अदा करने के बाद ही बुलेट वापस किया गया।

कबीरधाम पुलिस द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट वाहनों को लगातार कई बार समझाइश दिया जा चुका है फिर भी कुछ लोग है जो नहीं सुधार रहे हैं अब से सभी मॉडिफाइड साइलेंसर वाले बुलेट वाहन मिलने पर उन्हें सीधे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

- यदि कोई चालक अपनी बुलेट या अन्य वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाता है, तो उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

- वाहन स्वामी को चेतावनी दी जाती है कि वे सुधार करें और मानक साइलेंसर लगवाएं, या फिर सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

- जो भी वाहन इस तरह के उल्लंघन में पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ वाहन जब्ती, जुर्माना और माननीय न्यायालय में पेशी सुनिश्चित की जाएगी।

कबीरधाम पुलिस जनता से अपील करती है कि–

- नाबालिगों को वाहन चलाने न देवें,

- मॉडिफाइड साइलेंसर से बचें,

- वाहन की नंबर प्लेट वैध रखें,

- और यातायात नियमों का पालन करें।

- यातायात नियमों का पालन करें, वरना परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement