Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

वनोपज खैर लकड़ी का अवैध परिवहन करते ट्रक जप्त, आरोपी गिरफ्तार : वनोपज खैर लकड़ी का अवैध परिवहन करते ट्रक जप्त, आरोपी गिरफ्तार

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Mar 12, 2025 / Post views : 307

प्रेस विज्ञप्ति

जिला कबीरधाम

दिनांक 11.03.2025

वनोपज खैर लकड़ी का अवैध परिवहन करते ट्रक जप्त, आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 10.03.2025 को थाना चिल्फी पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक क्रमांक JH09BC6264 में अवैध रूप से भारी मात्रा में वनोपज खैर लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। प्राप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) को अवगत कराते हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल तथा डीएसपी संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में थाना चिल्फी पुलिस टीम द्वारा एनएच-30 थाना चिल्फी के सामने वाहनों की सघन चेकिंग प्रारंभ की गई।

चेकिंग के दौरान रायपुर-कवर्धा की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक JH09BC6264 को रोककर जांच की गई, जिसमें चालक रंजित सिंह पिता बलदेव सिंह (उम्र 20 वर्ष, निवासी थाना कत्थूनंगल, जिला अमृतसर, पंजाब) द्वारा अवैध रूप से खैर लकड़ी परिवहन किया जा रहा था। मौके पर वाहन की विधिवत तलाशी एवं दस्तावेजों की जांच करने पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह लकड़ी सरायपाली के अविनाश उर्फ सन्नी चांवला द्वारा लोड कराई गई थी।

मौके पर धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस जारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा वाहन को लक्ष्मीनारायण धर्मकांटा, बोड़ला में तौल कराया गया। जप्त सामग्री निम्नानुसार है—

1. ट्रक क्रमांक JH09BC6264 (वजन 10.200 किलोग्राम) – कीमत 15,00,000 रुपये

2. वनोपज खैर लकड़ी (वजन 8.830 क्विंटल) – कीमत 9,00,000 रुपये

3. आरोपी से प्राप्त दस्तावेज – 02 प्रति

4. ट्रक का रजिस्ट्रेशन कार्ड

कुल जुमला कीमत – 24,00,000 रुपये

आरोपी के विरुद्ध थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 10/2025 धारा 336, 340 बीएनएस एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 42 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना चिल्फी के सहायक उप निरीक्षक शिवेंद्र मोहन उपाध्याय एवं उनकी टीम—आरक्षक पंकज यादव, अमन वाहने, पप्पू पनागर, संतोष साहू, सुभाष सोनकर तथा गवाह सुरेश झारिया व अश्वनी कुमार विश्वकर्मा—की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने अवैध वनोपज परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल तथा डीएसपी संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध तस्करी के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement