कवर्धा न्यूज़-आदिवासी युवती से कार में सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल में हं : कवर्धा से चौंकाने वाला मामला – आदिवासी युवती से कार में सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल में हंगामा
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Sep 25, 2025 / Post views : 186
कवर्धा से चौंकाने वाला मामला – आदिवासी युवती से कार में सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल में हंगामा
कवर्धा। छत्तीसगढ़ का शांत माना जाने वाला कवर्धा शहर में रात एक बड़ी आपराधिक वारदात से दहल उठा। यहां एक आदिवासी युवती के साथ उसके ही परिचित और दोस्तों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाली है, क्योंकि कवर्धा जैसे शहर में अब देश-विदेश जैसी घटनाएं घटित होना शुरू हो गई हैं।
कैसे हुआ घटनाक्रम
जानकारी के अनुसार, युवती रात में अपने साथी के साथ उसके घर पर ठहरी हुई थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और युवती घर से बाहर निकल आई। थोड़ी देर बाद उसका साथी भी वहां पहुंच गया। इसी दौरान युवक के जान-पहचान के कुछ लोग कार से वहां पहुंचे और युवती व उसके साथी को कार में बैठाकर ले गए। आरोप है कि महिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेंद्र शोरूम के पास कार में मौजूद युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को बस स्टैंड के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
अस्पताल में बवाल
पीड़िता हिम्मत जुटाकर पुलिस तक पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उसे मुलायजा के लिए अस्पताल लाया गया। घटना की खबर फैलते ही सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के लोगों का अस्पताल में जमावड़ा लग गया। गुस्साए लोगों ने एएसपी की गाड़ी को घेरकर जमकर हंगामा किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और डीवीआर जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान जल्द कर ली जाएगी और गिरफ्तारी में देर नहीं होगी।
समाज के लिए सवाल
कवर्धा, जो अब तक अपनी शांत और सांस्कृतिक पहचान के लिए जाना जाता था, वहां ऐसी घटनाओं का सामने आना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। सवाल यह है कि क्या अब छोटे शहर भी महानगरों की तरह अपराध की चपेट में आ चुके हैं
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन