Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: कलेक्टर के कड़े निर्देश के बाद जिला मंडी बोर्ड ने खराब सीसी रोड का कराया दोबारा निर्माण काम

Admin / Sun, Nov 10, 2024 / Post views : 226

कलेक्टर के कड़े निर्देश के बाद जिला मंडी बोर्ड ने खराब सीसी रोड का कराया दोबारा निर्माण काम

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ग्राम बटूराकछार में खराब सड़क निर्माण पर हुए थे नाराज,फिर से हो रहा सीसी रोड का निर्माण

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा, 10 नवंबर 2024। कवर्धा विकासखंड के ग्राम बटूराकछार में सीसी रोड के निर्माण में खामियां पाए जाने के बाद, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के सख्त निर्देश पर सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है। हाल ही में कलेक्टर श्री वर्मा ने ग्राम बटूराकछार का दौरा किया और वहां निर्मित सीसी रोड की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण में कई खामियां पाईं, जिससे क्षेत्र के लोगों को असुविधा हो सकती थी। निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि खराब गुणवत्ता वाली सड़क को तुरंत उखाड़कर दोबारा गुणवत्तापूर्ण तरीके से बनाई जाए। जिसके बाद रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसे तय मानकों के अनुरूप पूरा किया जाना चाहिए ताकि यह लंबे समय तक टिकाऊ रहे। ग्राम बटूराकछार में मंडी द्वारा स्वीकृत 8 लाख रूपए की लागत से सीसी रोड निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर के इस कड़े कदम से ग्रामवासियों में संतोष और खुशी की लहर है। गांव के लोगों ने कलेक्टर के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रशासन की यह पहल सराहनीय है और इससे भविष्य में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित होंगे। नागरिकों ने विश्वास जताया कि इस बार सड़क का निर्माण मजबूत और टिकाऊ होगा जिससे उन्हें लंबे समय तक लाभ मिलेगा। कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को भविष्य में निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाना जरूरी है,ताकि शासकीय योजनाओं का लाभ नागरिकों तक सही ढंग से पहुंचे। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित जांच और निगरानी करने के निर्देश दिए है, जिससे क्षेत्र में अच्छे और गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य हो सकें। ग्राम बटूराकछार में सीसी रोड का पुनर्निर्माण कार्य कलेक्टर के निर्देशानुसार तेजी से चल रहा है और जल्द ही इसे पूरा कर गांववासियों को सौंपा जाएगा।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement