Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: सीजन के दौरान 4 महीने में होने वाली औसत बारिश का कोटा एक माह पहले ही पूरा

Admin / Thu, Aug 29, 2024 / Post views : 224

इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून कबीरधाम जिले पर ज्यादा ही मेहरबान है। मेहरबानी ऐसी की सीजन के दौरान 4 महीने में होने वाली औसत बारिश का कोटा एक माह पहले ही पूरा हो गया है। सोमवार को 1 जून से अब तक की बारिश का आंकड़ा 697.9 मिमी पहुंच गया। बीते 10 साल में ऐसा दूसरी बार है। अभी इस सीजन के 35 दिन बाकी हैं। यानी आने वाले सितंबर महीने में बोनस बारिश होगी। कबीरधाम जिले में मानसून आने की सामान्य तिथि 12 जून है। इस साल 9 दिन देर से यानि 21 जून को मानसून आया। तब से लेकर अब तक 67 दिन में 697.9 मिमी औसत बारिश हो चुकी है, जो कि सीजन के दौरान 4 महीने (जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर) में होने वाली औसत बारिश 508.9 मिमी से ज्यादा है। वहीं इस अवधि में पिछले 10 साल की तुलना में भी यह 10.5 फीसदी अधिक है। इस अवधि में पिछले 10 साल की दर्ज औसत बारिश 631.3 मिमी है। दस साल में दूसरी बार टूटा रिकॉर्ड, 2022 में हुआ था ऐसाः आंकड़ों का विश्लेषण करें, तो 1 जून से 26 अगस्त की अवधि में बीते 10 साल में दूसरी बार बारिश का रिकॉर्ड टूटा है। इससे पहले वर्ष 2022 में 926.9 मिमी औसत पानी गिरा था, जो कि वर्ष 2015 से लेकर अब तक ऑल टाइम रिकॉर्ड है। वहीं इस बार अभी तक 697.9 मिमी औसत बारिश है, जो 2022 को छोड़कर शेष वर्षों की तुलना में अधिक है। (बारिश के आंकड़े 1 जून से 26 अगस्त की स्थिति में।) हनुमत खोल : पहाड़ों पर फंसे बादल, छाई हुई है घनी धुंध कबीरधाम जिले से करीब 70 किमी दूर छग-मप्र बॉर्डर पर हनुमत खोल मौजूद है। समुद्र तल से करीब 500 मीटर (1640 फीट) फीट ऊंचे इस जगह से मैकल पर्वत श्रृंखला का नजारा देखने ही बन रहा है। क्षेत्र में हुई बारिश के बाद सोमवार को पर्वत शृंखला में फंसे बादल धुंध की तरह लग रहे थे। पंडरिया से बजाग (मप्र) तक 37 किमी सड़क बनाई गई है। कवर्धा से पंडरिया होते हुए कुकदूर से करीब 15 किमी की दूरी पर हनुमत खोल स्थित है। रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, सीधी, छैबासा, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इससे मानसूनी गतिविधियों में थोड़ी कमी आ सकती है। हालांकि 28 अगस्त के बाद फिर से सिस्टम सक्रिय होगा। 28 व 29 अगस्त से दोबारा बारिश का सिलसिला शुरू होगा। अब तक 8 में से 6 तहसीलों में इस बार ज्यादा बरस चुके बादल इस साल कबीरधाम जिले में 8 में से 6 तहसीलों में ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। भू- अभिलेख के मुताबिक सबसे ज्यादा रेंगाखार कला तहसील में 64.4 फीसदी और बोड़ला तहसील में 31.1 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इसी तरह सहसपुर लोहारा तहसील में 17.4 प्रतिशत और कवर्धा में 11.3 प्रतिशत ज्यादा पानी गिरा है। वहीं कुंडा तहसील में 40.4 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। उसके बाद पंडरिया तहसील में 16 फीसदी कम बारिश हुई है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement