Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: प्रेम प्रसंग में 16% तो परिजनों के डांटने पर 30% बच्चों ने घर छोड़ा,एक साल में 131 बच्चे लापता।

Admin / Tue, Dec 17, 2024 / Post views : 214

कबीरधाम कम उम्र में प्यार और पढ़ाई न करने पर पैरेंट्स (पालकों) की डांट से बच्चे घर छोड़कर भाग रहे हैं। पिछले 1 साल में ही 131 बच्चे लापता हुए थे। ऑपरेशन मुस्कान के तहत कबीरधाम पुलिस इनमें से 119 बच्चों को देश के अलग-अलग राज्यों से ढूंढ़कर लाई है, उसकी केस स्टडी से ये चौंकाने वाला सच सामने आया है। ढूंढ़े गए 119 नाबालिग बच्चों में 102 बालिकाएं हैं। इनमें 23 फीसदी बालिकाएं लव अफेयर के झांसे में आकर घर छोड़ कर जा चुकी थी। पकड़े जाने पर इन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 1 जनवरी से 15 जनवरी 2024 में 131 बच्चे लापता हुए थे। इनमें 114 बालिकाएं हैं, जिनकी उम्र 15 से 17 वर्ष की है। कुल लापता बच्चों में से 119 को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। इन बच्चों की काउंसिलिंग की गई, तो उनके घर से भागने की असली वजह सामने आई। 30 फीसदी बच्चे अपने परिजन की डांट से घर छोड़कर भागे थे। जबकि 16 फीसदी प्रेम प्रसंग और 23 फीसदी जबरन बहला-फुसला कर ले जाने के मामले सामने आए हैं। ऐसे मामले अक्सर आते हैं। नाबालिग बच्चियों को युवक प्रेम जाल में फांसकर घर से भगा ले जाते हैं। इस साल 1 जनवरी से 15 दिसंबर तक कबीरधाम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 131 बच्चे लापता रहे। इनमें 17 बालक और 114 बालिकाएं शामिल हैं। गुमशुदा बच्चों को खोजने के लिए पुलिस ने कड़े प्रयास किए। पुलिस ने खोजबीन को न सिर्फ कबीरधाम बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य तक सीमित नहीं रखा। बल्कि तमिलनाडु, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान जैसे दूरस्थ राज्यों तक टीमें भेजी गईं। तब जाकर 119 बच्चों को सुरक्षित वापस लाए। जानिए, क्या है पुलिस की ऑपरेशन मुस्कान योजना ऑपरेशन मुस्कान लापता बच्चों का पता लगाने और उनके पुनर्वास के लिए चलाई गई एक योजना है। इसे गृह मंत्रालय के अधीन संचालित किया जाता है। यह एक ऐसा अभियान है, जिसमें पुलिस अधिकारी-कर्मचारी लापता बच्चों की पहचान करने, उन्हें बचाने और उन्हें उनके परिवारों से मिलवाने के लिए कोशिश करते हैं। इसमें कई साल पहले गुमशुदा हुए बच्चों को भी पुलिस ने ढूंढ़कर निकाला है। इसमें सफलता मिल रही है। पांडातराई थाना क्षेत्र के अचानकपुर गांव में 10 साल बाद माता-पिता से उसकी बिछड़ी बेटी मिली पाई। पुलिस ने उन्नाव (उप्र) से उनकी बेटी को ढूंढ निकाला, लेकिन जब पुलिस ने लड़की को बरामद किया तो वह अब बालिग हो चुकी है। बेटी को पाकर माता-पिता भावुक हो गए। 4 जनवरी 2015 को अचानकपुर निवासी गणेश केंवट ने अपनी 14 वर्षीय बेटी प्रभा के गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। मामला 10 साल पुराना था। केस डायरी की जांच करने पर लापता लड़की का आधार कार्ड मिला। उक्त आधार नंबर को चॉइस सेंटर में सर्च कराया तो उसी आधार नंबर से ग्राम मवई घनश्याम, जिला उन्नाव (उप्र) के पते पर किसी उर्मिला के नाम पर राशन कार्ड बना होना पाया। इससे लापता लड़की का सुराग मिला। ज्यादातर नाबालिग बालिकाएं घर छोड़ रही हैं। कई मामले तो थाने तक पहुंच नहीं पाते। कई मामलों में पुलिस को सूचना में देरी हो जाती है। इसके कारण ढूढने में समय लगता है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement