: ग्राम नेउरगांव कला के चहुंमुखी विकास के लिए सरपंच हेतु शिक्षित मिलनसार एवं योग्य प्रत्याशी आशु चंद्रवंशी
Admin / Mon, Jan 20, 2025 / Post views : 490
आगामी चुनाव को देखते हुए चुनाव की सरगर्मी गांवों में देखी जा रही है। जिससे गांवों में सुबह-शाम गांव के हर व्यक्ति की जुबान पर चुनाव की चर्चा हो रही है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार भी अपनी तैयारियों में जुट गए है। वहीं वोटर भी आपने गांव के विकास को ध्यान में रखते हुए अपने गांव का प्रतिनिधित्व को चुनने पर चर्चा करते हुए नजर आ रहे है। बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नेउरगांव कला में लगातार चर्चाओं के दौरान सरपंच हेतु शिक्षित युवा नेता आशु चन्द्रवंशी का नाम ले रहे है।
नेउरगांव कला में 25 वर्षों के बाद सामान्य मुक्त आरक्षण आया है। जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। वही नेउरगांव कला में चर्चाओं के दौरान सरपंच हेतु शिक्षित मिलनसार युवा योग्य प्रत्याशी आशु चंद्रवंशी का नाम ले रहे है। आशु चंद्रवंशी पूर्व में कॉलेज में अतिथि व्याख्याता के रूप में कार्यरत थे। आशु चंद्रवंशी पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों से लगातार जिले में सक्रिय रूप से सेवाभाव से जमीनी स्तर में कार्य कर रहे हैं। श्री चंद्रवंशी के द्वारा लगातार ग्रामीणों की जनहित के मुद्दे और विकास को लेकर सदैव तत्पर रहते हैं। आशु चंद्रवंशी जी के सरल स्वभाव और व्यवहार कुशलता के कारण सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के साथ बहुत ही जबरदस्त पकड़ है। अधिकारियों कर्मचारियों से लगातार मेल मुलाकात कर अपने गांव और क्षेत्र की जनता का समस्याओं का समाधान कर रहे है।
वही ग्रामवासियों का कहना है कि बहुत से ऐसे युवा है जो अपने मत का पहली बार प्रयोग करेंगे, अपने गांव की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए ईमानदार व मेहनती उम्मीदवार आशु चंद्रवंशी को सरपंच बनाने के बात कह रहे हैं। वहीं युवाओं में भी काफी जोश दिखाई दे रहा है। अपने मत का पहली बार प्रयोग करने पर काफी खुश दिखाई दे रहे है। युवाओं की जुबान पर भी बस एक ही चर्चाएं हो रही है कि गांव का चहुंमुखी विकास हेतु योग्य प्रत्याशी आशु चंद्रवंशी है।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन