Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: रूस ने बनाई कैंसर की वैक्सीन, कहा- ये गेम चेंजर, 2025 से लोगों को लगाएंगे मुफ्त

Admin / Wed, Dec 18, 2024 / Post views : 544

cancer vaccine: रूस ने मेडिकल साइंस में एक महत्वपूर्ण सफलता का ऐलान किया है। रूसी सरकार ने दावा किया है कि उसने कैंसर को रोकने में सक्षम mRNA वैक्सीन विकसित की है। रूस का कहना है कि 2025 से इस वैक्सीन को देश के नागरिकों को मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे सदी की सबसे बड़ी खोज करार दिया है और कहा है कि यह वैक्सीन कैंसर के इलाज में एक क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने की घोषणा: cancer vaccine: रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को इस वैक्सीन के विकास की घोषणा की। रेडियोलॉजी मेडिकल रिसर्च सेंटर के निदेशक आंद्रेई कप्रीन ने बताया कि mRNA तकनीक पर आधारित यह वैक्सीन ट्यूमर के विकास को रोकने में सक्षम है। रूसी न्यूज एजेंसी TASS के अनुसार, इसके क्लिनिकल ट्रायल में बेहतरीन परिणाम सामने आए हैं। यह वैक्सीन इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है, जिससे शरीर में कैंसर से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। पूरी दुनिया के लिए एक नई उम्मीद का प्रतीक :पुतिन cancer vaccine: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ समय पहले कहा था कि उनका देश कैंसर की वैक्सीन के विकास के अंतिम चरण में है। पुतिन ने कहा, "हम नई पीढ़ी की इम्यूनोमॉड्यूलेटरी दवाओं और वैक्सीन के विकास के बहुत करीब हैं। यह सिर्फ रूस के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक नई उम्मीद का प्रतीक है।" इसके बाद से ही रूस के कैंसर वैक्सीन के विकास की चर्चा तेज हो गई थी। अब आखिरकार रूस ने इस वैक्सीन को विकसित करने की घोषणा कर दी है। क्या है mRNA टेक्नोलॉजी? cancer vaccine: mRNA (मैसेंजर RNA) इंसानों के जेनेटिक कोड का एक अहम हिस्सा है, जो कोशिकाओं को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने के लिए प्रोटीन बनाने का संदेश भेजता है। इस तकनीक की मदद से वैक्सीन जल्दी तैयार होती है और शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत किया जाता है। कोविड-19 वैक्सीन भी इसी तकनीक पर आधारित थी। अब कैंसर के खिलाफ mRNA तकनीक पर आधारित यह पहली वैक्सीन विकसित की गई है। 14.13 लाख नए कैंसर के मामले सामने आए: cancer vaccine: भारत में कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 2022 में देश में 14.13 लाख नए कैंसर के मामले सामने आए, जिनमें 7.22 लाख महिलाएं और 6.91 लाख पुरुष थे। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, अगले पांच वर्षों में कैंसर के मामलों में 12% तक की वृद्धि हो सकती है। इसका मुख्य कारण जीवनशैली और खानपान की गलत आदतें हैं। इलाज में एक नई दिशा cancer vaccine: रूस की यह वैक्सीन दुनिया को कैंसर के इलाज में एक नई दिशा दिखा सकती है। अमेरिका और अन्य देश भी अपने स्तर पर कैंसर वैक्सीन पर काम कर रहे हैं। हाल ही में, फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी ने चार मरीजों पर वैक्सीन का ट्रायल किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, वर्तमान में HPV और हेपेटाइटिस बी जैसी बीमारियों के लिए वैक्सीनेशन उपलब्ध है, लेकिन कैंसर के लिए इस प्रकार की खोज ऐतिहासिक मानी जा रही है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement