Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: Mungeli news - मतदान अधिकार के साथ कर्तव्य, अपने मताधिकार का प्रयोग करें अवश्य : कलेक्टर

Admin / Sun, Mar 31, 2024 / Post views : 155

लोकसभा निर्वाचन 2024

मतदान अधिकार के साथ कर्तव्य, अपने मताधिकार का प्रयोग करें अवश्य : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद स्कूल से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

वरिष्ठ नागरिकगण और दिव्यांगजनो ने लिया शतप्रतिशत मतदान का संकल्प

मुंगेली 31 मार्च 2024// जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाउपारा में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ नागरिकगण, दिव्यांगजन और उभयलिंगी समुदाय के लोग शामिल हुए और ‘‘शत-प्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान’’ का संकल्प लिया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में मतदाता जागरूकता संबंधी स्लोगन के साथ तख्ती लेकर आसपास के लोगों को लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। कलेक्टर ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन और उभयलिंगी समुदाय के लोगों को शाल व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ भी दिलाई। कलेक्टर ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन में आप सभी हमारे एंबेसडर है, जो गांव-गांव में मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव स्तर में समितियां बनाई गई है, जिसमें आप लोग शामिल होकर मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने प्रेरित करें। जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगनजन और उभयलिंगी समुदाय को मतदान के दौरान विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। दिव्यांगजनों के लिए मतदान केंद्र में रैंप व व्हील चेयर की सुविधा और 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने कहा कि निर्वाचन में सभी धर्म, जाति, समुदाय, वर्ग के लोगों को मतदान का अधिकार है। अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और नई पीढ़ी को भी मतदान का संदेश दे। सशक्त लोकतंत्र के लिए सभी मतदाताओं की भागीदारी जरूरी है। इस अवसर पर एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक शारदा जायसवाल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement