जांजगीर चाम्पा -सांसद खेल महोत्सव, लखपति दीदी, स्वच्छता हितग्राही दीदी : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती : राहौद से शिवरीनारायण तक निकाली गई पदयात्रा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटे
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Nov 7, 2025 / Post views : 138
समाचार
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती : राहौद से शिवरीनारायण तक निकाली गई पदयात्रा
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती वर्ष पर एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश गूंजा
सांसद खेल महोत्सव, लखपति दीदी, स्वच्छता हितग्राही दीदी, गौ सेवकों को किया गया सम्मानित
जांजगीर-चांपा 07 नवम्बर 2025/ पूरे देश में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आज सांसद जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े की मुख्य आतिथ्य में नगर पंचायत राहौद से नगर पंचायत शिवरीनारायण तक यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। जिसके तहत राहौद बुंदेला चौक से धरदेई, लोहर्सी, खरौद होते हुए शिवरीनारायण अटल परिसर तक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान ग्राम धरदेई में आयोजित कार्यक्रम में सांसद, जनप्रतिनिधियों द्वारा सांसद खेल महोत्सव के खिलाड़ियों, लखपति दीदी, स्वच्छता हितग्राही दीदी, गौसेवकों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही गार्बेज फ्री शिवरीनारायण के तहत स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता कीट वितरण की गई। सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं जनप्रतिनिधियों ने शिवरीनारायण स्थित अटल चौक पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही शिवरीनारायण एवं राहौद में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण किया।
यूनिटी मार्च के दौरान सांसद श्री कमलेश जांगड़े ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यह यूनिटी मार्च पूरे देश में एकता, अखंडता और विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है। सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने जिस प्रकार देश को ए�
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन