मुंगेली लोरमी - शहीद पर्यटकों को 28 दीपों से दी गई श्रद्धांजलि : मानस मंच, लोरमी में सर्व हिन्दू समाज द्वारा पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 28 निर्दोष पर्यटकों की
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Apr 24, 2025 / Post views : 658
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 24 अप्रैल 2025
स्थान: मानस मंच, लोरमी
शहीद पर्यटकों को 28 दीपों से दी गई श्रद्धांजलि
आज मानस मंच, लोरमी में सर्व हिन्दू समाज द्वारा पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 28 निर्दोष पर्यटकों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस हृदयविदारक घटना की गूंज पूरे देश में शोक और आक्रोश का विषय बनी हुई है।
श्रद्धांजलि सभा में 28 दीप प्रज्वलित कर प्रत्येक शहीद आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सभा में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं तथा विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की गई।
सर्व हिन्दू समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि आतंकवाद का यह कायराना कृत्य मानवता के खिलाफ है और इसके विरुद्ध राष्ट्र को एकजुट होकर कड़ा संदेश देना होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प लिया..
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन