Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा चुनाव में कराई वोट चोरी : डिप्टी : कवर्धा व रायपुर में वोटिंग कराने का आरोप, दस्तावेज के जरिए एपिक नंबर का खुलासा, इस मामले को लेकर जाएंगे न्यायालय

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Sep 10, 2025 / Post views : 161

पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा चुनाव में कराई वोट चोरी : डिप्टी

सीएम

कवर्धा व रायपुर में वोटिंग कराने का आरोप, दस्तावेज के जरिए एपिक नंबर का खुलासा, इस मामले को लेकर जाएंगे न्यायालय

आरोप निराधार, मैंने कोई नाम नहीं जुड़वाए : अकबर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने आरोपों का पुरजोर खंडन करते हुए कहा कि यह पूरी तरह निराधार, भ्रामक और बेबुनियाद बातें हैं। उन्होंने दावे किए कि कवर्धा विधानसभा की मतदाता सूची में उन्होंने कोई नाम नहीं जुड़वाए हैं।

चुनाव आयोग में की गई हैं शिकायत

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि गलत ढंग से मतदाता सूचियों में नाम दर्ज कराने वाले लोगों के विरुद्ध चुनाव आयोग में शिकायत की गई है और अब उनके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी, दण्डात्मक कार्रवाई कराई जाएगी।

लोक सेवा न्यूज़ 24 ब्यूरों चीफ़ - दिग्वेंद्र गुप्ता

10- सिताम्बर -2025

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा और रायपुर में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए विधानसभा चुनाव-2023 में कांग्रेस पर ही वोट चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने दस्तावेज जारी करते हुए दर्जनों नामों का खुलासा किया और बताया कि एक ही एपिक नंबर पर एक ही व्यक्ति द्वारा कवर्धा और रायपुर दोनों जगह वोट डाले गए हैं। श्री शर्मा ने यह भी कहा कि सभी मतदाता 6वें महीने में कवर्धा में मतदाता बनाए गए। इसमें से कुछ फॉर्म 16 भरकर पहली बार वोट डालने का शपथ पत्र प्रस्तुत किया है। श्री शर्मा ने इस मामले में पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर को घेरते हुए कहा

कि चुनाव में कांग्रेस ने वोट चोरी कराई है, वह इस मामले में न्यायालय जाएंगे और फर्जी मतदान करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराएंगे।

उल्लेखनीय हैं कि मंगलवार को कांग्रेस ने बिलासपुर में 'बोट चोर, गद्दी छोड़' रैली का आयोजन किया। इस रैली के जरिए कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधा, वहीं नवा रायपुर स्थित सर्किट हाऊस में प्रेस कांफ्रेस लेकर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बोट चोरी के नाम

पर कांग्रेस के लोग हंगामा कर रहे हैं, उसे दुरुस्त करने के लिए चल रहे एसआईआर का विरोध कांग्रेस को नहीं करना चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस एक तरफ वोट चोरी रोकने की बात कह रही है, वहीं दूसरी तरफ वह मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण के लिए चल रहे एसआईआर का विरोध कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि अब कांग्रेस बताए कि एसआईआर का विरोध करके वह वोट चोरी को कैसे रोक सकती है? श्री शर्मा ने नसीहत दी कि कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में यह रैली सेककर आत्ममंथन

करना चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी एसआईआर को लेकर देश को गुमराह करके गलत कर रहे हैं। गलत ढंग से जो लोग मतदाता बने हैं, देश में घुस आए हैं, उन्हें निकाल बाहर करना होगा। प्रेस कांफ्रेस में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक मोतीलाल साहू और भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही मौजूद रहे।

इन नामों पर फर्जी वोटिंग करने का आरोप

श्री शर्मा ने फर्जी वोटिंग करने के मामले में हफीज खान, रियाज हुसैन, फिरोज अली, मोहम्मद तनवीर खान, अशफाक अहमद, शेख इमरान, रमीज कु‌ट्टी, रहीम अली, सोहैल खान, मो. बिलाल, तम्पब खान, हाबी बुल्लाह, प्यारेलाल साहू, राम सहोदर, फिरोज खान, अमित कुमार, अफजल खत्री, मोहम्मद अशरफ, नदीम सालट जैसे 20 लोगों के नामों का खुलासा किया है और उनका वोटर आईडी कार्ड, फार्म-16, आधार कार्ड, बिजली बिल, मतदाता सूची और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के साथ उक्त व्यक्तियों की तस्वीर जारी की हैं।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement