कवर्धा न्यूज़ - खनिज के अवैध भंडारण पर कार्रवाई, 1041 घन मीटर रेत जब्त : खनिज के अवैध भंडारण पर कार्रवाई, 1041 घन मीटर रेत जब्त
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, May 26, 2025 / Post views : 303
खनिज के अवैध भंडारण पर कार्रवाई, 1041 घन मीटर रेत जब्त
कवर्धा, 26 मई 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार कबीरधाम जिले में खनिज के अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पंडरिया एसडीएम श्री संदीप ठाकुर को ग्राम खेलटुकरी, तहसील कुण्डा से अवैध रेत भंडारण की शिकायत फोन के माध्यम से प्राप्त हुई। शिकायत के आधार पर नायब तहसीलदार पंडरिया श्री संजय मोध्या एवं नायब तहसीलदार कुण्डा नेहा उके को मौके पर जांच के लिए भेजा गया। जांच में ग्रामवासियों की सूचना के अनुसार विजय शुक्ला निवासी माकरी द्वारा बिना अनुमति के 1041 घन मीटर रेत का अवैध उत्खनन कर हाफ नदी से भंडारण किया गया पाया गया। मौके पर ही उक्त रेत जब्त कर ग्राम पंचायत खेलटुकरी के सुपुर्द कर दिया गया।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन