Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ - क्षेत्र के लोगों को लो-वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निज : दशरंगपुर और रामबोड़ में लगा अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Apr 4, 2025 / Post views : 232

समाचार

दशरंगपुर और रामबोड़ में लगा अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर

क्षेत्र के लोगों को लो-वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात

मुंगेली, 04 अप्रैल 2025// जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप और कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के ग्राम दशरंगपुर और रामबोड़ में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर चार्ज किया गया है, जिससे इन क्षेत्रों में लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या का समाधान होगा। कलेक्टर ने कहा है कि बिजली संबंधी समस्याओं से नागरिकों को निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया है कि आगे भी विद्युत अधोसंरचना संबंधी विकास कार्य जारी रहेंगे, जिससे लोगों को निर्बाध और सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अंशु वासने ने बताया कि दशरंगपुर उपकेंद्र पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाकर लाइन चार्ज की गई है। इससे किशनपुर, लोहड़िया, बरदुली, धनगांव, पीथमपुर, भठलीकला, भठलीखुर्द, रामपुर, खैरवार, डोमनपुर, ढोठमा, सिलतरा, डाड़गांव सहित 15 ग्रामों को लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी। इसी तरह सरगांव वितरण केंद्र के अंतर्गत रामबोड़ उपकेंद्र में भी अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इससे रामबोड़, अण्डा, दौना, टिकैतपेण्ड्री, मोहदी, लुकउकापा, बिरकोनी, धमनी, खम्हारडीह, भकरीडीह, लोहदा और कड़ी सहित आसपास के गांवों को बेहतर और स्थिर विद्युत आपूर्ति मिलेगी।

विद्युत समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

कलेक्टर के निर्देशानुसार बिजली आपूर्ति की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। यदि किसी भी क्षेत्र में बिजली संबंधित समस्या उत्पन्न होती है, तो नागरिक प्रातः 09 बजे से शाम 06.30 बजे तक जिला प्रशासन के कॉल सेंटर हेल्पलाइन नंबर - 9406275514, 8641002203 और 9406275535 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, नजदीकी विद्युत स्टेशन से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है। कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि गर्मी के मौसम में अनावश्यक और अघोषित बिजली कटौती नहीं की जाए। कार्यपालन अभियंता ने कहा कि जिले में विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तत्पर हैं, और कहीं भी समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल समाधान किया जाएगा।

क्रमांक//04-// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर//

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement