मुंगेली न्यूज़- 15 अगस्त तक सभी मेडिकल स्टोर्स में सीसीटीवी कैमरा लगाने : नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री पर नकेल कसने प्रशासन सक्रिय
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Aug 8, 2025 / Post views : 199
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री पर नकेल कसने प्रशासन सक्रिय
15 अगस्त तक सभी मेडिकल स्टोर्स में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश
मुंगेली, 08 अगस्त 2025// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के जिला स्तरीय नार्को समिति के बैठक में दिए गए निर्देश पर नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री पर नकेल कसने के लिए औषधि एवं प्रशासन विभाग द्वारा लगातार मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के तीनों विकासखण्डों में संचालित 21 मेडिकल स्टोर्स की जांच कर नारकोटिक दवाओं के क्रय-विक्रय रिकार्ड की भी जांच की गयी और 15 अगस्त तक सीसीटीवी लगवाने के साथ ही नियमानुसार संचालन करने के निर्देश दिए गए।
औषधि निरीक्षक श्री महेन्द्र कुमार देवांगन, श्री रत्नेश कुमार बरगाह एवं श्रीमती किरण सिंह सहित टीम द्वारा विकासखण्ड मुंगेली, लोरमी, पथरिया एवं नगर पंचायत सरगॉव में संचालित विभिन्न मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई, इनमें भूमि मेडिकल दाउपारा, सांई मेडिकल स्टोर्स दाउपारा, मां दुर्गा मेडिकल स्टोर्स छटन, प्रज्ञा मेडिकल स्टोर्स सुरदा, सिद्धी विनायक मेडिकल स्टोर्स छटन, साहू मेडिकल दाबो, श्री राम मेडिकल दाबो छटन में सीसीटीवी कैमरा नही पाया गया। इस पर उक्त मेडिकल स्टोर्स के संचालकों को यथाशीघ्र सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिए गए।
क्रमांक//08-42// सुजीत कुमार सिंह//फोटो
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन