मुंगेली न्यूज़- अंशकालिक खेल, योगा एवं संगीत प्रशिक्षकों की भर्ती हेतु : अंशकालिक खेल, योगा एवं संगीत प्रशिक्षकों की भर्ती हेतु आवेदन 19 सितम्बर तक
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Sep 9, 2025 / Post views : 161
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
अंशकालिक खेल, योगा एवं संगीत अंशकालिक खेल, योगा एवं संगीत प्रशिक्षकों की भर्ती हेतु आवेदन 19 सितम्बर तक
मुंगेली, 09 सितम्बर 2025// जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले में संचालित 08 पीएमश्री विद्यालयों में 31 मार्च 2026 तक के लिए अंशकालिक खेल, योगा एवं संगीत प्रशिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा कक्ष क्रमांक 210 में 19 सितम्बर तक आमंत्रित किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि योग व खेल प्रशिक्षक हेतु मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम शारीरिक शिक्षा या योग शिक्षा में स्नातक डिग्री तथा संगीत प्रशिक्षक हेतु संगीत स्नातक की डिग्री होना चाहिए। आवेदन सहित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के सूचना पटल और जिले के वेबसाइट https://mungeli.gov.in/ का अवलोकन किया जा सकता है। क्रमांक//09-29// सुजीत कुमार सिंह//
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन