जांजगीर चाम्पा-आगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन 17 नवम्बर तक आमंत्रित : आगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन 17 नवम्बर तक आमंत्रित
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Oct 31, 2025 / Post views : 130
समाचार
आगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन 17 नवम्बर तक आमंत्रित
जांजगीर-चांपा 31 अक्टूबर 2025/ एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के जनपद पंचायत नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पाली के आंगनबाड़ी केन्द्र 03 मे कार्यकर्ता पद रिक्त होने के फलस्वरूप 18 वर्ष से 44 वर्ष के महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ ने बताया कि उक्त पद हेतु 12 वीं उत्तीर्ण उक्त ग्राम के किसी भी अभ्यर्थी को आवेदन करना हो तो 17 नवम्बर 2025 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर (जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर के पीछे पुराना बाल संरक्षण गृह) मे सीधे जमा किया जा सकता है। नियत तिथि के उपरान्त प्राप्त होने वाले आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन