जांजगीर चाम्पा-आकस्मिक मृत्यु के 4 प्रकरणों में 16 लाख रुपए की सहायता : आकस्मिक मृत्यु के 4 प्रकरणों में 16 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Nov 3, 2025 / Post views : 143
समाचार
आकस्मिक मृत्यु के 4 प्रकरणों में 16 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
जांजगीर-चांपा 3 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आपदा मृत्यु के 4 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जिले की तहसील सरागांव के ग्राम भगोडीह निवासी श्री निरधीनारायण की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पत्नी श्रीमती बहरती बाई सूर्यवंशी, ग्राम चोरिया निवासी श्रीमती साधमति की आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से मृत्यु होने पर उनके पति श्री खीख राम साहू, तहसील बम्हनी डीह के ग्राम लखुर्री निवासी कुमारी हेमा वैष्णव की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी मां श्रीमती जानकीबाई वैष्णव एवं ग्राम सोंठी निवासी श्रीमती यादबाई पटेल कि आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से मृत्यु होने पर उनके पति श्री रथराम पटेल को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत् चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन