Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा कुकदुर - आरोपी – डायल 112 की तत्परता और स्थानीय युवकों की सजगता : प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या का प्रयास, जंगल में ले जाकर कर दुपट्टा से गला दबाया, पत्थरों के बीच छोड़ आए

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, May 24, 2025 / Post views : 702

कबीरधाम पुलिस

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या का प्रयास, जंगल में ले जाकर कर दुपट्टा से गला दबाया, पत्थरों के बीच छोड़ आए

आरोपी – डायल 112 की तत्परता और स्थानीय युवकों की सजगता से युवती की जान बची

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल व श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पंडरिया श्री भूपत सिंह धनेश्रि के पर्यवेक्षण में थाना कुकदूर द्वारा हत्या का प्रयास व बंधक बनाए जाने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

दिनांक 21 मई 2025 को युवती अपने रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुनमुना, थाना कुकदूर क्षेत्र में आई थी। 22 मई की शाम वह अपने पुराने परिचित रवि मरकाम के घर चली गई, जहां उस समय रवि मौजूद नहीं था। रवि ने बाद में उसे कॉल कर अपनी गाड़ी में अपने साथी अजीत मरकाम के साथ बिठाया और उसे बदौरा जंगल की ओर ले गया।

जंगल में दोनों के बीच शादी कर साथ रहने की बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान रवि ने युवती से मारपीट की और दुपट्टे से गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। मरा हुआ समझकर युवती को जंगल के एक पत्थरनुमा खोह (गुफा) में छुपाकर भाग गए।

23 मई की शाम को पंडरिया क्षेत्र के कुछ युवक पिकनिक मनाने बदौरा जंगल पहुंचे, जहां उन्हें युवती की हल्की आवाज सुनाई दी। युवकों ने साहस और सजगता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला और तत्काल 112 को सूचना दी। 112 की टीम द्वारा युवती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पंडरिया ले जाया गया जहां से युवती को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। फिलहाल युवती विस्तृत बयान देने की स्थिति में नहीं है परन्तु प्रारंभिक पूछताछ में युवती द्वारा उक्त घटनाक्रम की जानकारी दी गई है। विस्तृत पूछताछ और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

घटना में दोनों आरोपी रवि मरकाम पिता बुद्ध सिंह मरकाम उम्र 20 वर्ष निवासी मुनमुना एवं अजीत मरकाम को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर थाना कुकदूर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 140(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पृथक से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कबीरधाम पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्यवाही कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह द्वारा पिकनिक में गए युवकों की सराहना की है उनकी तत्परता से एक युवती की जान बच गई जो सराहनीय है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement