Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के पहल से ग्रामीण क्षेंत् : ग्राम पंचायत चिमरा में 13.90 लाख रूपए की लागत से विकास कार्यों का किया गया भूमिपूजन

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, May 5, 2025 / Post views : 198

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के पहल से ग्रामीण क्षेंत्रों का विकास

ग्राम पंचायत चिमरा में 13.90 लाख रूपए की लागत से विकास कार्यों का किया गया भूमिपूजन

कवर्धा 05 मई 2025। कवर्धा विधानसभा में निरंतर हो रहे विकास कार्यों की कड़ी में आज जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिमरा में कुल 13 लाख 90 हजार रूपए की लागत से दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर इन कार्यों को मंजूरी मिली है, जिनमें 10 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण एवं 3 लाख 90 हजार रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण शामिल है। भूमिपूजन कार्यक्रम विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री नीतेश अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष श्री नंद श्रीवास सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

श्री नीतेश अग्रवाल ने कहा कि ग्राम चिमरा में पुलिया और सीसी रोड का निर्माण होने से न केवल आवागमन को सरल बनाएगा, बल्कि वर्षा ऋतु में होने वाली समस्याओं से भी राहत दिलाएगा। यह विकास उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की दूरदृष्टि और जनभावनाओं के प्रति संवेदनशीलता का परिणाम है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में और भी कई विकास योजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा, जिससे ग्रामीण इलाकों को बुनियादी सुविधाएं बेहतर रूप में प्राप्त होंगी।

उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से प्राप्त जनमांगों के आधार पर कई घोषणाएं की गई थीं। उन्हीं घोषणाओं के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिमरा में यह कार्य स्वीकृत किए गए हैं। श्री शर्मा की जनभागीदारी आधारित कार्यशैली के चलते कवर्धा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज हुई है।

ग्रामीणों में हर्ष

विकास कार्यों के भूमिपूजन से ग्राम चिमरा के नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने शासन एवं प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से आवागमन में सुधार होगा और जीवन स्तर भी बेहतर होगा। यह भूमिपूजन न केवल विकास की एक नई शुरुआत है, बल्कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा में चल रहे समावेशी और ग्रामीण उन्मुख विकास का सशक्त प्रमाण भी है। शासन और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement