जांजगीर चाम्पा -कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न वि : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: 02 से 04 नवंबर तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, तैयारियों के संबंध में दिए आवश्
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Oct 15, 2025 / Post views : 134
समाचार
कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: 02 से 04 नवंबर तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश
गांव-गांव में पीएम सूर्य घर योजना का करें प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक हितग्राहियों को करे लाभान्वित - कलेक्टर
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश
जनहित के कार्यों को मिशन मोड में पूर्ण करने के निर्देश
किसानों का शत प्रतिशत ई-केवाईसी, आधार सीडिंग करने के निर्देश
लंबित प्रकरणों की गंभीरता से समय-सीमा में करें निराकरण
जांजगीर-चांपा, 14 अक्टूबर 2025/कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान शासन की प्राथमिकता है, अतः प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लें और समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आगामी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में 02 नवंबर से 04 नवंबर 2025 तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा शासन की उपलब्धियों, योजनाओं एवं परियोजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही, स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएँ, जिनम�
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन