Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

KAWARDHA NEWS -छत्तीसगढ़ पी.डी. पंथी परिवार की अंतरराष्ट्रीय पहचान पर : छत्तीसगढ़ पी.डी. पंथी परिवार की अंतरराष्ट्रीय पहचान पर मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई, उज्जवल भविष्य की कामना

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Aug 2, 2025 / Post views : 181

छत्तीसगढ़ पी.डी. पंथी परिवार की अंतरराष्ट्रीय पहचान पर मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई, उज्जवल भविष्य की कामना

कवर्धा, 2 अगस्त 2025।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने वाले छत्तीसगढ़ पी.डी. पंथी परिवार रायपुर को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि पी.डी. पंथी परिवार रायपुर ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए देश-विदेश में पंथी नृत्य प्रदर्शन के माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को विशेष पहचान दिलाई है।

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि 13 से 24 फरवरी 2025 तक Egypt देश में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में भी इस दल ने भारत का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पी.डी. पंथी परिवार रायपुर के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस गौरवशाली उपलब्धि ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पटल पर गौरवान्वित किया है।

उल्लेखनीय है कि पी.डी. पंथी परिवार ने अब तक आठ अंतरराष्ट्रीय स्तर के देशों से आमंत्रण प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल सहित कई पुरस्कार अर्जित किए हैं। परिवार ने गणतंत्र दिवस वर्ष 2023 के अवसर पर राजपथ कर्तव्यपथ पर न केवल छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में पंथी नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुति भी दी है।

छत्तीसगढ़ पी डी पंथी परिवार में टीम सदस्य पुनदास जोशी, श्वेता मनहर, हरेंद्र कुमार, रामाधार बंजारे, अल्का मिंज, मुस्कान देशलहरे, मनोज कुमार, आकांशा वर्मा एवं आकांशा केशरवानी है।

छत्तीसगढ़ पी डी पंथी परिवार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट किया है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement