Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का कुपोषण मुक्त प्रदेश की ओर मजबूत कदम

Admin / Wed, Dec 11, 2024 / Post views : 166

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का कुपोषण मुक्त प्रदेश की ओर मजबूत कदम

मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य अभियान ने भावना भास्कर को कुपोषण से मुक्त कर स्वस्थ नया जीवन दिया

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा 11 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई क्रांति का नेतृत्व कर रही विष्णुदेव साय सरकार ने कुपोषण और बच्चों के अस्वस्थ बचपन को खत्म करने का मजबूत संकल्प लिया है। राज्य में चलाए जा रहे प्रभावी स्वास्थ्य अभियानों का उद्देश्य न केवल कुपोषण को जड़ से मिटाना है, बल्कि हर बच्चे को स्वस्थ और समृद्ध जीवन प्रदान करना भी है। कवर्धा के वार्ड नंबर 9 की एक छोटी बच्ची भावना भास्कर, जिसकी जिंदगी सरकार के सीएसएएम (गंभीर कुपोषण प्रबंधन) कार्यक्रम के माध्यम से पूरी तरह बदल गई। जन्म के बाद उचित पोषण और देखभाल की कमी के कारण भावना का स्वास्थ्य बिगड़ता गया, लेकिन सरकार के अभियान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों ने न केवल भावना को कुपोषण से बाहर निकाला, बल्कि उसे स्वस्थ जीवन की ओर भी अग्रसर किया। पोषण की सही देखरेख और नियमित फॉलो-अप से अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। छत्तीसगढ़ की सरकार और स्थानीय समुदाय एक साथ मिलकर राज्य के बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए कार्य कर रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि कवर्धा के वार्ड नंबर 9 में रहने वाले अशोक भास्कर और उनकी पत्नी शिव कुमारी की बेटी भावना भास्कर जन्म के बाद से कुपोषण की समस्या से जूझ रही थी। माता-पिता अपने-अपने कामों में व्यस्त रहने के कारण भावना के खानपान पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे सके। जन्म के पहले 24 घंटे में मां का दूध न मिलने, 5 महीने में अन्नप्राशन कराने और सही पूरक पोषण आहार की कमी से भावना का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। भावना के भोजन में मुख्य रूप से बिस्किट, चिप्स और अन्य तैयार खाद्य पदार्थ शामिल थे, जिससे उसका वजन और विकास सामान्य से पीछे रह गया। गांव में बच्चों को जल्द ही अन्नप्राशन कराने की परंपरा और सही पोषण की जानकारी के अभाव में भावना कुपोषण का शिकार हो गई। जब यह बात आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मैया वैष्णव को पता चली, तो उन्होंने भावना को सीएसएएम कार्यक्रम में पंजीकृत किया। परिवार को सही पोषण और बच्चों की देखभाल के महत्व को समझाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिलकर काम किया। कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन और सतत प्रयासों से भावना के खानपान में सुधार हुआ। हर सप्ताह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने फॉलोअप किया और परिवार को सही पूरक आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी। 11 सप्ताह के उपचार और देखभाल के बाद भावना का वजन और ऊंचाई सामान्य स्तर पर आ गए। वर्तमान में भावना पूरी तरह से स्वस्थ है। उसका वजन 9.2 किलो और ऊंचाई 81 सेमी है। उसे अब मासिक फॉलोअप पर रखा गया है। यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि जागरूकता, सही मार्गदर्शन, और सामुदायिक प्रयासों से कुपोषण जैसी बड़ी समस्या को हराया जा सकता है। भावना भास्कर की कहानी न केवल एक परिवार, बल्कि पूरे समाज को सही पोषण और बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने का संदेश देती है। आज भावना पूरी तरह स्वस्थ है, और यह साबित करता है कि सही मार्गदर्शन और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से हर बच्चा स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकता है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement