Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में लक्ष्य को पूरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर आकांक्षी विकासखंड बोड़ला को कांस्य पदक

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Aug 4, 2025 / Post views : 181

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर आकांक्षी विकासखंड बोड़ला को कांस्य पदक से किया सम्मानित

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में लक्ष्य को पूरा करने पर बोड़ला विकासखंड को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

कवर्धा 4 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने संपूर्णता अभियान 2024 के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों और विकासखंडों को सम्मानित किया। राजधानी रायपुर स्थित नवीन विश्राम भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कबीरधाम जिले के आकांक्षी विकासखंड बोड़ला को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आकांक्षी विकासखंड बोडला में जुलाई से सितंबर 2024 तक संचालित संपूर्णता अभियान में निर्धारित लक्ष्यों की उल्लेखनीय पूर्ति के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान आकांक्षी विकासखंड बोडला को मिला, जहां तीन महीनों तक स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और आजीविका के क्षेत्रों में समर्पित प्रयास किए गए।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के नेतृत्व में संचालित अभियान में सौ से अधिक शिविरों के माध्यम से सुदूर आदिवासी अंचलों में सेवा पहुंचाई गई। इस उपलब्धि के लिए जिला पंचायत सीईओ श्री अजय त्रिपाठी को सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस सम्मान के लिए चार प्रमुख सूचकांकों गर्भवती महिलाओं का प्रथम तिमाही में एएनसी पंजीकरण, रेडी टू ईट पैकेट वितरण, स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड, और मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया। यह सफलता विभिन्न विभागों के तालमेल और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम रही। अब प्रशासन का लक्ष्य है कि बोडला को 6 नहीं, बल्कि 40 सूचकांकों पर समग्र विकास की ओर बढ़ाया जाए। हाल ही में हुए सर्वेक्षणों में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और अधोसंरचना क्षेत्रों में कई चुनौतियां चिन्हित की गई हैं, जिन्हें प्राथमिकता से दूर किया जाएगा। इन उपलब्धियों के पीछे विभागों के बीच उत्कृष्ट समन्वय और ज़मीनी स्तर पर की गई अथक मेहनत रही है। अभियान के अंतर्गत 100 से अधिक शिविरों के माध्यम से जिले के सुदूर आदिवासी क्षेत्रों तक सेवाएं पहुंचाई गईं।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि जल संरक्षण हेतु नीति आयोग द्वारा बोडला को राज्य में एकमात्र ब्लॉक के रूप में सरोवर समृद्धि कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है, जिसमें 58 तालाबों के गहरीकरण का कार्य स्वीकृत हुआ है, जिनमें से 27 पूर्ण हो चुके हैं। प्रशासन द्वारा आंगनबाड़ियों, स्कूलों, शौचालय, पेयजल, आवास और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के सुधार के साथ-साथ आदिवासी समुदाय के लिए समर्पित योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कुपोषण और एनीमिया से निपटने के लिए पोषण आहार की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। मॉडल आंगनबाड़ी, प्रारंभिक बाल शिक्षा, और बैगा समुदाय के लिए आजीविका सहायता जैसे प्रस्ताव भेजे गए हैं। कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी विभागों से नवाचार आधारित कार्य योजना बनाने और बोडला को राज्य का रोल मॉडल बनाने की अपील की है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement