Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ - 01 करोड़ रुपये से अधिक की विकास कार्यों की घोषणा : गुरु घासीदास जयंती पर सेतगंगा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Dec 18, 2025 / Post views : 280

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

गुरु घासीदास जयंती पर सेतगंगा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

01 करोड़ रुपये से अधिक की विकास कार्यों की घोषणा

गुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश: मुख्यमंत्री श्री साय

मुंगेली, 18 दिसम्बर 2025// गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुंगेली जिले के खैरा-सेतगंगा धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सेतगंगा धाम के विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपये, राम जानकी मंदिर पर्यटन क्षेत्र विकास के लिए 50 लाख रुपये तथा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम आयोजन के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने जैतखंभ की पूजा-अर्चना कर पालो चढ़ाई, गुरुगद्दी एवं राम जानकी मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। बाबा के विचार आज भी सामाजिक एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने और छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में सड़क, बिजली, सुरक्षा और विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है और किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए राशि दी जा रही है। प्रशासन में पारदर्शिता के लिए ई-ऑफिस को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा नक्सलवाद उन्मूलन की दिशा में भी ठोस कार्य किए जा रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सेतगंगा धाम के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का सेतगंगा आगमन सौभाग्य की बात है और उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री के आगमन पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, कैबिनेट मंत्री गुरु श्री खुशवंत साहेब, मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, अहिवारा विधायक श्री डोमन लाल कोरसेवाड़ा, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय एवं जिलाध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी ने स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री एवं अतिथियों का पगड़ी एवं गजमाला पहनाकर सम्मान किया। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं खाद्य मंत्री श्री बघेल ने भी गुरु घासीदास जयंती की शुभकामनाएं देते हुए समाज के हित में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। विधायक श्री मोहले ने गुरु घासीदास बाबा के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए सेतगंगा क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगें रखीं। इस अवसर पर आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडेय सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement