Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा-सीटी स्कैन सुविधा, महज एक माह के भीतर 145 मरीजों को अब तक मिला : मुख्यमंत्री की मंशा, उपमुख्यमंत्री के प्रयास और कलेक्टर के मार्गदर्शन से मिली बड़ी सौगात

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Aug 22, 2025 / Post views : 720

जिला बनने के बाद पहली बार कवर्धा अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा, महज एक माह के भीतर 145 मरीजों को अब तक मिला लाभ

मुख्यमंत्री की मंशा, उपमुख्यमंत्री के प्रयास और कलेक्टर के मार्गदर्शन से मिली बड़ी सौगात

कवर्धा, 22 अगस्त 2025। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयास और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जयसवाल के निर्देश पर कबीरधाम जिले को एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। जिला बनने के बाद पहली बार कबीरधाम जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा प्रारंभ की गई है।

इस महत्वपूर्ण सेवा को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन और जिला स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय भूमिका रही है। 25 जुलाई 2025 को इस सुविधा का शुभारंभ हुआ और महज एक माह से भी कम समय में लगभग 145 मरीजों को इसका लाभ मिल चुका है। शुभारंभ के दिन ही एक ग्रामीण मरीज का सीटी स्कैन कर सेवा की शुरुआत की गई थी।

अब तक कबीरधाम जिले के लोगों को सीटी स्कैन जैसी जांच के लिए रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। इसमें समय और धन दोनों की भारी बर्बादी होती थी। लेकिन अब यह सुविधा शासकीय जिला अस्पताल में उपलब्ध होने से जरूरतमंद मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

मरीजों की आवाज़, राहत और विश्वास की कहानी

सीटी स्कैन सेवा का लाभ लेने वाले मरीजों और उनके परिजनों ने इसे जिले के लिए एक वरदान बताया है।

मरीजों का कहना है कि अब हमें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। समय पर जांच हो जाने से इलाज भी जल्दी शुरू हो जाता है। यह सुविधा हमारे लिए जीवनदान जैसी है।

मरीजों के साथ आए परिजन कहते हैं कि पहले रायपुर या दुर्ग जाने में ही दिनभर का समय और हजारों रुपये खर्च हो जाते थे। अब जिला अस्पताल में ही जांच होने से हमें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की राहत मिली है। यह सेवा गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बहुत बड़ी मदद है।

सभी ब्लॉकों और अन्य जिलों से मिले लाभार्थी

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ केशव ध्रुव ने बताया कि जिला अस्पताल में 25 जुलाई 2025 को इस सुविधा का शुभारंभ हुआ और महज एक माह से भी कम समय में लगभग 145 मरीजों को इसका लाभ मिल चुका है। अब तक सीटी स्कैन जांच का लाभ विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों ने उठाया है जिसमें पंडरिया ब्लॉक से 22 मरीज,बोडला से 35 मरीज, सहसपुर लोहारा से 25 मरीज, कवर्धा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से 50 मरीज अन्य जिलों से 13 मरीज

इनमें से 14 मरीजों का स्कैन आपातकालीन स्थिति में किया गया, जो मरीजों के उपचार में बेहद सहायक साबित हुआ।

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हमारी प्रथमिकता में :- उपमुख्यंत्री श्री शर्मा

उपमुख्यंत्री श्री विजय शर्मा ने सीटी स्कैन सेवा शुभारंभ के दौरान कहा था कि कबीरधाम जिले के लिए अत्यंत आवश्यकता थी, आज वह सार्थक साबित हो रहा है। इससे न केवल स्थानीय मरीजों की कठिनाई दूर हुई है, बल्कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को समय और धन की भी बचत हो रही है। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी रहेंगे। आने वाले समय में इस सेवा को और अधिक सशक्त और सुलभ बनाया जाएगा ताकि जिले और आसपास के अधिक से अधिक मरीजों को समय पर लाभ मिल सके।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement