Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - स्कूलों में बच्चों को दी जा रही जानकारी : बाल संरक्षण के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम कर रही जनजागरूकता अभियान, स्कूलों में बच्चों को दी जा रही जानकारी

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Jul 21, 2025 / Post views : 174

बाल संरक्षण के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम कर रही जनजागरूकता अभियान, स्कूलों में बच्चों को दी जा रही जानकारी

कवर्धा, 21 जुलाई 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के तहत जिले में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी और जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री सत्यनारायण राठौर के नेतृत्व में यह अभियान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भागुटोला में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के महत्व और उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। परियोजना समन्वयक श्री महेश निर्मलकर ने बताया कि 1098 एक राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा है, जो 24 घंटे निःशुल्क सहायता प्रदान करती है। यह सेवा उन बच्चों के लिए है जिन्हें देखभाल, सुरक्षा और संरक्षण की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति ऐसे बच्चों के लिए, जो अनाथ, बेसहारा, लावारिस, गुमशुदा, बाल श्रमिक, बाल विवाह के शिकार या सड़क जैसी जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में हों 1098 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकता है। इसके साथ ही मादक द्रव्यों के सेवन के विरुद्ध भी एक सशक्त जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बच्चों को नशे की गिरफ्त से बचाना और समाज को सतर्क करना है। विशेष रूप से भिक्षावृत्ति, अपशिष्ट संग्रहण, और बाल श्रम जैसी समस्याओं पर रोकथाम के लिए यह अभियान उपयोगी सिद्ध हो रहा है।

जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा यह जनजागरूकता अभियान जिले के विभिन्न स्कूलों, ग्रामों और समुदायों में संचालित किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक बच्चों और अभिभावकों को इस सेवा की जानकारी मिल सके। कार्यक्रम में परियोजना समन्वयक महेश कुमार निर्मलकर, रामलाल पटेल, शारदा निर्मलकर, आरती यादव (सुपरवाइजर), विद्यालय के प्रधान पाठक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। यह अभियान न केवल बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि समाज में बाल संरक्षण के प्रति एक सकारात्मक चेतना भी उत्पन्न कर रहा है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement