जांजगीर चाम्पा-लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर दिलाई राष्ट् : कलेक्टर ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Oct 31, 2025 / Post views : 119
समाचार
कलेक्टर ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
जांजगीर-चांपा 31 अक्टूबर 2025/ भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जयंती जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गई। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल देश सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित थे और एकता एवं अखंडता के प्रतीक थे। सरदार पटेल का भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान है। हमें उनकी जयंती पर उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर के तंबोली, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित सहित जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इसके साथ ही जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में भी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सरदार पटेल जी की जयंती पर राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन