Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने नालों की सफाई कार्यों का कि : बरसात से पहले कवर्धा शहर को जलजनित बीमारियों से बचाने कलेक्टर ने चलाया अभियान

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Jun 4, 2025 / Post views : 195

बरसात से पहले कवर्धा शहर को जलजनित बीमारियों से बचाने कलेक्टर ने चलाया अभियान

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने नालों की सफाई कार्यों का किया निरीक्षण, व्यापारियों से भी मांगा सहयोग

नगर पालिका को दिए सख्त निर्देश, सफाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

स्वच्छ, सुंदर, विकसित कवर्धा नगर पालिका की परिकल्पना साकार करने जुटा प्रशासन

कवर्धा, 4 जून 2025। बरसात से पहले शहर में जलभराव और संक्रामक रोगों की आशंकाओं को देखते हुए कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के प्रमुख नालों की गाद सफाई कार्यों का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने नगर पालिका सीएमओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर के भीतर और बाहरी क्षेत्र के सभी 27 वार्डों में बड़े और छोटे नालों की सफाई पूरी ईमानदारी और गंभीरता से कराई जाए।

उन्होंने कहा कि पहले चरण में बड़े नालों की गाद हटाई जाए, इसके बाद बस्तियों के भीतर बहने वाली छोटी-छोटी नालियों की सफाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बरसात से पहले वर्षा जल की निकासी की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं, ताकि जलभराव से होने वाली समस्याओं से बचा जा सके।

कलेक्टर वर्मा ने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वच्छ, सुंदर और विकसित कवर्धा नगर पालिका की परिकल्पना को साकार करने के लिए हर स्तर पर सजगता और तत्परता से कार्य किया जाए। नगर पालिका अधिकारी स्वयं सफाई व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग करें और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त मानव संसाधन की तत्काल व्यवस्था करें।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी से पालिका के सफाई अभियान और वर्क प्लान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नालों की सफाई केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि शहर को स्वस्थ और सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है, जिसमें जनभागीदारी सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

कलेक्टर वर्मा ने कहा कि प्लास्टिक झिल्लियों, घरेलू कचरे और दुकानों के वेस्ट मटेरियल से नालियों का दोबारा अवरुद्ध होना बड़ी समस्या है, इससे बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाए। नवीन बाजार सहित व्यावसायिक क्षेत्रों के व्यापारियों को इस अभियान में सम्मिलित करते हुए यदि कोई दुकानदार नालों में कचरा फेंकते पाया गया तो उस पर अर्थदंड और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका अधिकारी श्री रोहित साहू ने बताया कि पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए पूरे शहर में तालाबों और नालों की गहन सफाई कराई जा रही है। व्यापारियों द्वारा नालों में कचरा न डाला जाए, इसके लिए जागरूकता के साथ-साथ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। सिद्धि विनायक प्लाजा के पास संचालित कुछ प्रतिष्ठानों पर कचरा नालियों में फेंकने पर 500-500 रुपए का अर्थदंड लगाया गया है।

पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रवंशी ने बताया कि सफाई के दौरान कई नालों में ढाई से तीन फीट तक गाद पाई गई है, जिससे जल निकासी बाधित हो रही थी। गंदगी और मच्छरों की समस्या को दूर करने के लिए गहन सफाई कार्य चल रहा है।

कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात पूर्व सभी नालों की सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि जलजनित बीमारियों जैसे पीलिया, डायरिया आदि पर नियंत्रण पाया जा सके। पालिका अधिकारी ने बताया कि दो माह का विस्तृत वर्क प्लान तैयार किया गया है, जिस पर तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान कवर्धा एसडीएम, तहसीलदार, पार्षद श्री सुनील साहू, दीपक सिन्हा, संजीत कुर्रे, राजीव पांडेय तथा स्थानीय व्यापारीगण उपस्थित रहे।

व्यापारियों ने किया नगर पालिका के प्रयासों का स्वागत

नवीन बाजार क्षेत्र के व्यापारियों ने कलेक्टर के मार्गदर्शन और नगर पालिका के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय बाद शहर के मुख्य नालों की सफाई का कार्य प्रारंभ हुआ है, जिसकी अत्यंत आवश्यकता थी। व्यापारियों ने नालों में कचरा न फेंकने की अपील को समर्थन देने का संकल्प दोहराया।

व्यापारियों ने कहा कि वर्षों से नालों की सफाई नहीं होने से गंदगी, बदबू और मच्छरों की समस्या बढ़ गई थी, जिससे राहगीर, व्यापारी और स्थानीय नागरिक परेशान थे। अब सभी को राहत मिलेगी।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement