जांजगीर चाम्पा-एग्रीस्टैक पंजीयन में छूटे खसरों के लिए 10 से 13 नवम्बर : कलेक्टर ने धान खरीदी में पारदर्शिता और सख्त निगरानी के दिए निर्देश
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Nov 10, 2025 / Post views : 170
समाचार
कलेक्टर ने धान खरीदी में पारदर्शिता और सख्त निगरानी के दिए निर्देश
अवैध परिवहन, भंडारण एवं बिचौलियों पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी
एग्रीस्टैक पंजीयन में छूटे खसरों के लिए 10 से 13 नवम्बर तक विशेष शिविर
विभागीय गतिविधियों की निगरानी एवं प्रगति हेतु सभी जिला अधिकारियों को नियमित फील्ड विजीट करने के दिए निर्देश
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में तेजी लाने के निर्देश, शिविरों के माध्यम से करें जनजागरूकता
जांजगीर-चांपा, 10 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आगामी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि धान खरीदी कार्य में पारदर्शिता, किसानों की सुविधा और निगरानी सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग नोडल अधिकारी स्वयं करें और निरीक्षण रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि कोचियों-बिचौलियों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने अन्य जिलों या राज्यों से धान की अवैध खरीदी, भंडारण या परिवहन पर सख्त नियंत्रण के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि खरीदी केंद्रों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था और कंप्यूटर ऑपरेटरों के प्रशिक्षण दिया जाए। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को किसानों को पराली न जलाने एवं पैरादान करने हेतु प्रेरित करने कहा। साथ ही किसानों को फसल चक्र, मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए। साथ ही ई-ऑफिस प्रशिक्षण को गंभीरता से लेकर कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सभी अ�
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन