जांजगीर चाम्पा-किसानों की सुविधा को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता - कलेक्टर : कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आगामी धान खरीदी सीजन की तैयारियों की समीक्षा
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Nov 3, 2025 / Post views : 129
समाचार
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
आगामी धान खरीदी सीजन की तैयारियों की समीक्षा
किसानों की सुविधा को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता - कलेक्टर श्री महोबे
सड़क मरम्मत, पीएम आवास और रोजगार व लोन मेला को लेकर दिए अधिकारियों को निर्देश
ई-ऑफिस प्रशिक्षण को गंभीरता से लेकर शंकाओ का समाधान करें
जांजगीर-चांपा 3 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में शासन की प्राथमिक योजनाओं, राज्योत्सव, एकता मार्च, सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा आगामी धान खरीदी सीजन की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने कहा कि शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में 2 से 4 नवम्बर तक आयोजित राज्योत्सव में विभिन्न विभागों के जनकल्याणकारी एवं 25 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित स्टॉल लगाया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने स्टॉल में नागरिकों को योजनाओं की जानकारी और सुविधाओं से अवगत कराएं। राज्योत्सव में नागरिकों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, कृषि विभाग द्वारा फसल चक्र परिवर्तन, आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण, वय वंदना योजना एवं शासन की अन्य प्रमुख योजनाओं की जानकारी और लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचे। कलेक्टर ने ई- ऑफिस की समीक्षा करते हुए कहा कि ई-ऑफिस प्रशिक्षण को गंभीरता से लेकर शंकाओ का समाधान करें।
कलेक्टर श्री महोबे ने आगामी 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर प्रारंभ होने वाले धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि एग्रीस्टैक पंजीयन कार्य सीएससी केंद्रों के माध्यम से सतत रूप से किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में बिजली, तौल कांटा, बारदाना, पानी और ब
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन