Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा -कलेक्टर ने सर्वेयरों को गुणवत्ता और त्रुटिरहित सर्वेक्षण के दि : कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ग्राम खड़ौदा के खेत में पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Sep 3, 2025 / Post views : 148

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ग्राम खड़ौदा के खेत में पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने सर्वेयरों को गुणवत्ता और त्रुटिरहित सर्वेक्षण के दिए निर्देश

कलेक्टर ने स्वयं एक खेत में सर्वे कर एप में डेटा अपडेट कर पूरी प्रक्रिया का किया अवलोकन

कवर्धा, 3 सितंबर 2025। जिले में फसल सर्वेक्षण को अधिक सटीक, सरल और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम खड़ौदा पटवारी हल्का नंबर 6 खसरा नंबर 172/1 में किसान पुरुषोत्तम, नरोत्तम, विमला के खेत पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वेयर द्वारा मोबाइल से खेत और फसल का फोटो खींचकर भूलेख पोर्टल में अपलोड करने तथा तहसीलदार की आईडी से अप्रूवल की प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वयं एक खेत में सर्वे कर एप में डेटा अपडेट कर पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया।

कलेक्टर श्री वर्मा ने सर्वेयरों को निर्देश दिए कि वे गंभीरता और त्रुटिरहित तरीके से कार्य संपन्न करें। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य की सतत निगरानी हो तथा आंकलन पूरी तरह गुणवत्ता पूर्ण और वास्तविक तथ्यों पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को योजनाओं का लाभ तेजी से मिलेगा और कृषि नीति अधिक प्रभावी बनेगी। जिले के 863 ग्रामों में कुल 3 लाख 64 हजार 909 खसरे का सर्वे किया जाना है, जिसमें अब तक 1 लाख 92 हजार 241 खसरे (लगभग 53 प्रतिशत) का कार्य पूरा हो चुका है।

डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रक्रिया में सर्वेयर खेत में जाकर फसल की वास्तविक स्थिति दर्ज करते हैं और उसकी फोटो एग्रीटेक एप पर अपलोड करते हैं। इस डेटा का सत्यापन बाद में पटवारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जाता है। कलेक्टर ने कहा कि इस सर्वे से किसानों को कई प्रकार के लाभ मिलेंगे। फसल बीमा योजना और क्षति आकलन अधिक पारदर्शी व वैज्ञानिक होंगे। पात्र किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा। साथ ही फसल उत्पादन का अत्याधुनिक डाटाबेस तैयार होगा, जिससे धान खरीदी व्यवस्था एवं भविष्य की कृषि नीति और मजबूत बनाई जा सकेगी। किसानों को समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग भी आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शिल्पा देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री बीआर देवांगन, तहसीलदार डॉ विवेक गोहिया, नायब तहसीलदार श्री हुलेश्वर पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement