Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ -धान खरीदी की सभी तैयारियां करें पूरी-कलेक्टर श्री गोपाल : कलेक्टर ने कहा-बारिश थमने के बाद अब तेजी से निर्माण कार्य करें पूरा

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Oct 28, 2025 / Post views : 157

धान खरीदी की सभी तैयारियां करें पूरी-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा

कलेक्टर ने कहा-बारिश थमने के बाद अब तेजी से निर्माण कार्य करें पूरा

राज्योत्सव की तैयारियों के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

शैक्षणिक संस्थाओं का आस पास हो तम्बाकू मुक्त क्षेत्र

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

कवर्धा, 28 अक्टूबर 2025। कलेक्टर श्री गोपाल ने वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय काम काज की समीक्षा की। उन्होंने आगामी 15 नवंबर से खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत शुरू होने जा रही धान खरीदी को लेकर उपार्जन केंद्रों में तौल मशीन, मॉइश्चरमीटर, डनेज, तिरपाल, सहित किसानों की सुविधा हेतु बैठने और पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अंतराज्यीय सीमा पर चेकपोस्ट में 24 घंटे निगरानी हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री वर्मा ने सड़कों से सीईओ जनपद, नगरीय निकायों और पशुपालन विभाग के अधिकारियों से कहा कि सड़कों पर आवारा मवेशियों का विचरण न हो इसके लिए विभागीय अधिकारी विशेष रूप से प्रयास करें। गौधाम योजना क्रियान्वयन के बारे में जानकारी लेते हुए समितियों के चयन की शेष प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण एजेंसीज से कहा कि अब बारिश समाप्त हो चुकी है और यह अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए अनुकूल समय है। इसका लाभ लेते हुए सभी निर्माण कार्य अब तेजी से पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने नगर पालिका के सामने बन रहे चौपाटी निर्माण का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में अपडेट लिया और काम को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टर श्री वर्मा ने स्कूली छात्रों के अपार आईडी निर्माण को प्रगति के बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसका लाभ उन्हें मिले इसके आवश्यक है कि जल्द जिले में सभी छात्रों के अपार आईडी बनाने का कार्य पूर्ण किया जाए। स्वास्थ्य विभाग से उन्होंने आयुष्मान कार्ड और वय वंदन कार्ड निर्माण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में हितग्राहियों के लक्ष्य अनुरूप हेल्थ कार्ड बनवाना अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर श्री वर्मा ने पीएम आवास एवं जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए आवास निर्माण की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्माणाधीन आवासों का कार्य जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओं श्री अजय कुमार त्रिपाठी, अपर कलेक्टर श्री विनय पोयाम, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रूचि शार्दुल, डिप्टी कलेक्टर श्री आरबी देवांगन सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को किया निर्देशित

कलेक्टर श्री वर्मा ने जिला मुख्यालय में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होने वाले राज्योत्सव समारोह के तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच व बैठक व्यवस्था, पार्किंग, विभागीय प्रदर्शनियों के स्टॉल सहित अन्य तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की आकर्षक प्रदर्शनी लगाने और योजनाओं से जुड़ी जानकारियों का प्रदर्शनी के माध्यम से व्यापक प्रचार के लिए निर्देशित किया।

शैक्षणिक संस्थाओं के आस पास को बनाएं तम्बाकू मुक्त क्षेत्र

कलेक्टर श्री वर्मा ने कोटपा अधिनियम 2003 अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों के आस पास संचालित तम्बाकू, सिगरेट विक्रय पर रोक लगाने व तम्बाकू मुक्त बनाये जाने हेतु निरंतर चालानी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय तम्बाकू निंयत्रण कार्यक्रम अंतर्गत तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 अंतर्गत युवाओं में जागरूकता लाये जाने हेतु शैक्षणिक संस्थानो में तम्बाकू नशा मुक्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने के लिए भी निर्देशित किया।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement