Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ -कलेक्टर ने 7 अक्टूबर तक जिला स्तरीय प्लान तैयार करने के : कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला स्तरीय प्लान तैयार करने के संबंध में ली बैठक

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Oct 4, 2025 / Post views : 146

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला स्तरीय प्लान तैयार करने के संबंध में ली बैठक

कलेक्टर ने 7 अक्टूबर तक जिला स्तरीय प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

जिले के 275 गांवों का विजन प्लान जिला स्तर पर संकलित कर शासन को भेजा जाएगा

कवर्धा, 4 अक्टूबर 2025। आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तैयार किए गए 275 गांवों के विलेज विजन प्लान-2030 को जिला स्तरीय संकलन और समीक्षा के लिए आज कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत कबीरधाम जिले के सभी ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी से जिले के 275 गांवों का विलेज विजन प्लान-2030 तैयार कर लिया गया है। यह योजना ग्रामवासियों और शासन-प्रशासन के सामूहिक सहयोग से बनी है। विशेष ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर को इन योजनाओं को पारित किया गया।

कलेक्टर श्री वर्मा ने विलेज विजन प्लान को संकलित कर जिला स्तरीय योजना तैयार करने के लिए जिले के विभिन्न विभागीय अधिकारियों बैठक लेकर निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर बने प्लान को ब्लॉक स्तर पर संकलित कर जिला स्तरीय विजन प्लान तैयार किया जाए और इसे 7 अक्टूबर तक प्रस्तुत किया जाए।कलेक्टर ने कहा कि जिला स्तर पर संकलन और समीक्षा पूर्ण करने के बाद इस प्लान को 12 अक्टूबर के पहले राज्य सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद राज्य स्तर पर आवश्यक परीक्षण कर 23 अक्टूबर से पूर्व भारत सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समयसीमा का कड़ाई से पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण योजना तैयार करें, जिससे इसे राज्य और केंद्र स्तर पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जा सके। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अजय कुमार त्रिपाठी, आदिम जाति विकास विभाग से सहायक आयुक्त श्री एल.पी. पटेल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि विलेज विजन प्लान-2030 के आधार पर प्रत्येक गांव की आवश्यकताओं का सुव्यवस्थित आकलन संभव होगा। इसके आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, आधारभूत संरचना, पेयजल, स्वच्छता, ऊर्जा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा और अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इससे ग्रामवासियों के जीवन स्तर में समग्र सुधार होगा और गांव आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। कलेक्टर ने बताया कि इस अभियान में केंद्र सरकार के 17 मंत्रालयों की 25 प्रमुख गतिविधियों को सम्मिलित किया गया है। इसके अंतर्गत जिले के 275 गांवों को चुना गया है, जिनमें बोड़ला विकासखंड के 226 गांव, पंडरिया के 41 गांव, सहसपुर-लोहारा के 7 गांव और कवर्धा ब्लॉक का 1 ग्राम शामिल है। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल गांवों की जरूरतों को समझने का अवसर देगा, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं का रोडमैप भी तैयार करेगा। इस अवसर पर सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement