Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - कलेक्टर ने रकबा समर्पण में तेजी लाने के दिए निर्देश : कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने इंदौरी धान उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Dec 13, 2025 / Post views : 133

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने इंदौरी धान उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने रकबा समर्पण में तेजी लाने के दिए निर्देश

कवर्धा, 13 दिसंबर 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज कवर्धा विकासखंड के ग्राम इंदौरी स्थित धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में धान खरीदी, उठाव एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रकबा समर्पण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन किसानों द्वारा टोकन के माध्यम से धान विक्रय किया जा चुका है, वे अनिवार्य रूप से रकबा समर्पण करें। उन्होंने रकबा समर्पण की प्रक्रिया में तेजी लाने और शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री वर्मा ने एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत किसानों के छूटे हुए खसरों को पोर्टल में लिंक करने के कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें धान उपार्जन केंद्र में ही खसरा लिंक कराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि छूटे हुए सभी खसरों की लिंकिंग का कार्य उपार्जन केंद्रों में ही किया जाएगा, इसके लिए किसानों को कहीं और भटकने की आवश्यकता नहीं है। कलेक्टर ने कंप्यूटर ऑपरेटरों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी दो दिनों तक निरंतर कार्य कर सभी लंबित खसरों को एग्रीस्टेक पोर्टल में लिंक करने का कार्य पूर्ण करें। इसके साथ ही उन्होंने उपार्जन केंद्रों में समिति प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी या भटकाव की स्थिति उत्पन्न न हो। पंजीकृत सभी किसानों के खसरों को पोर्टल में लिंक कराना समिति की जिम्मेदारी है, जिसे पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाया जाए। इस दौरान खाद्य अधिकारी श्री सचिन मरकाम, तहसीलदार श्री प्रमोद चंद्रवंशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण के बाद उन्होंने पास में ही स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकान में चावल, शक्कर सहित अन्य आवश्यक खाद्यान्नों के वितरण की स्थिति की जानकारी ली।

कलेक्टर श्री वर्मा ने उचित मूल्य दुकान में राशन लेने पहुंचे हितग्राहियों से सीधे संवाद कर वितरण व्यवस्था के साथ-साथ चावल की गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी ली। इस पर हितग्राहियों ने बताया कि उन्हें चावल निःशुल्क प्राप्त हो रहा है, चावल की गुणवत्ता अच्छी है तथा निर्धारित समय पर नियमित रूप से राशन मिल जाता है। उन्होंने कहा कि राशन वितरण में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती और व्यवस्था संतोषजनक है।

कलेक्टर ने वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी ढंग से मिलना चाहिए। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि गुणवत्ता, मात्रा और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें, ताकि किसी भी हितग्राही को असुविधा न हो।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement