Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों की जनपदवार हुई समीक्षा, : प्रधानमंत्री आवास का निर्माण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराएं - जिला पंचायत सीईओ श्री अजय त्रिपाठी

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Feb 27, 2025 / Post views : 231

प्रधानमंत्री आवास का निर्माण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराएं - जिला पंचायत सीईओ श्री अजय त्रिपाठी

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों की जनपदवार हुई समीक्षा, ग्राम पंचायतवार विस्तृत समीक्षा इसी सप्ताह

सभी जनपद सीईओ निर्माण सामग्रियों की उपलब्धता एवं उनकी उचित रेट पर उपलब्धता का विशेष ध्यान रखें

गुणवत्ता और समय सीमा में आवास निर्माण पर सीईओ श्री अजय त्रिपाठी का निर्देश

कवर्धा, 27 फरवरी 2025। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत कबीरधाम जिले में निर्माणाधीन आवासों की समीक्षा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय त्रिपाठी द्वारा की गई। इस समीक्षा में ग्राम पंचायतों के कार्यों की प्रगति की चर्चा की गई, और मैदानी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीईओ श्री त्रिपाठी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले को 42,701 आवासों का निर्माण लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसे समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने सभी सीईओ जनपद पंचायतों एवं तकनीकी सहायक कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे लगातार अपने कार्यक्षेत्र का भ्रमण करें, ताकि आवास निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री, जैसे रेती, गिट्टी, सीमेंट, ईंट आदि समय पर और उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सके। साथ ही, लाभार्थियों को निर्माण के दौरान तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जाए। समीक्षा बैठक में जनपद पंचायतों ने अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत की। जनपद पंचायत बोड़ला ने 30 मार्च 2025 तक 5,885 आवासों के निर्माण का लक्ष्य बताया, जबकि जनपद पंचायत कवर्धा में 4,194, सहसपुर लोहारा में 3,719 और पंडरिया में 7,272 आवास निर्माण का लक्ष्य है।

जिला पंचायत सीईओ श्री त्रिपाठी ने कहा कि निर्माण सामग्रियों के साथ-साथ सेंट्रिक प्लेट और प्रशिक्षित मिस्त्रियों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान योजना) के तहत महिला स्व-सहायता समूहों को सेंट्रिक प्लेट व्यवसाय से जोड़ने के निर्देश दिए गए, ताकि आजीविका संवर्धन की गतिविधियाँ बढ़ सकें। उन्होंने आवास निर्माण में उच्च गुणवत्ता की सामग्रियों के उपयोग के कड़े निर्देश दिए और कहा कि जिले के आवासहीन ग्रामीण परिवारों को पक्का आवास समय पर मिलना चाहिए। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में सभी सीईओ जनपद पंचायत, कार्यक्रम अधिकारी, विकासखंड समन्वयक, सभी तकनीकी सहायक और जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement